
शाहरुख की लाडली बेटी सुहाना के लुक्स और ड्रेस सेंस को देखकर लगता है कि वे इन दिनों अपने आपको लाइमलाइट में लाने के लिए काफी एक्सप्रीमेंट कर रही हैं। उनकी हाल ही कि कुछ तस्वीरों को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि सुहाना अब जवान हो गई हैं। इन दिनों सुहाना खान खूब पार्टियों में दिखाई देती हैं और अपने लुक्स और ड्रेस सेंस के कारण हर पार्टी में लाइमलाइट चुरा रही हैं। शुक्रवार को ही उनकी मम्मी गौरी खान एक हैलोइन पार्टी दी जिसमें बॉलीवुड जगत के कई सितारें नजर आए। इस पार्टी की कुछ तस्वीरें वायरल हो रही है जिसमें सुहाना हॉट अवतार में दिख रही हैं।
सुहाना की वायरल तस्वरों ने इंटरनेट पर सनसनी फैला दी है। वैसे तो सुहाना अपनी ड्रेसेज को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहती हैं और इस पार्टी में सुहाना की सेक्सी और गोल्डन ड्रेस से किसी की भी निगाहें हटने का नाम नहीं ले रही थी। इस ड्रेस के साथ सुहाना ने गोल्डन रंग के ही हिल्स भी पहने थे। इंटीरियर डिजाइनर गौरी खान की पार्टी में बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा भी अपने जलवे बिखेरती हुई नजर आई। पार्टी में मलाइका ने भी सुहाना की तरह ही गोल्डन कलर का ड्रेस केरी किया था। वही पार्टी में मलाइका से पूर्व पति अरबाज खान भी शामिल हुए थे।
वही ऋतिक की पूर्व पत्नी सुज़ेन खान भी पार्टी में नजर आई। इन सब के अलावा पार्टी में एक्ट्रेस इलियाना डीक्रूज, संजय कपूर, सोहेल खान की पत्नी सीमा खान, बिग बॉस की एक्स कंटैस्टंट मंदाना करीमी और सना खान भी नजर आईं। वैसे पार्टी में गौरी खान बहुत ही सिंपल लुक में नजर आई। गौरी ने इस दौरान व्हाइट कलर का सिंपल लॉन्ग ड्रेस पहना था।
सुहाना खान के अलावा भी गौरी खान की हैलोइन पार्टी में कई स्टार्स नजर आए और सभी दिखने में एक से बढ़कर लग रहे थे लेकिन पार्टी में सुहाना का अंदाज सबको काफी पसंद आ रहा है। हालांकि इस पार्टी में शाहरुख खान नहीं नजर आए। खैर इस पार्टी में आने वाले हर शख्स ने हैलोइन पार्टी के लिहाज से ड्रेसअप नहीं किया था। सुशांत को देखकर आपको लग सकता है कि उन्होंने गौरी द्वारा भेजा गए इनविटेशन को खोलकर भी नहीं देखा। सुशांत को देखकर आपको लग सकता है कि वह सीधा जिम से इस पार्टी में शरीक होने आ गए।