बॉलीवुड

पापा के बर्थडे पर सुहाना ने पहनी ऐसी टीशर्ट, जिसकी कीमत आपके होश उड़ा देगी

पापा के बर्थडे पर सुहाना ने पहनी ऐसी टीशर्ट, जिसकी कीमत आपके होश उड़ा देगी

2 min read
Nov 02, 2017
suhana khan
suhana khan

यदि हम यह कहें कि शाहरुख खान की लाडली बेटी सुहाना इन दिनों स्टार किड्स में से सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोर रही हैं, तो गलत नहीं होगा। हर रोज वो लाइम लाइट में रहती हैं। कुछ लोग तो यहां तक कह रहे हैं कि वो अपने सुपरस्टार पापा से भी ज्यादा इन दिनों लोकप्रिय हैं। इसका अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि पिछले कुछ महीनों में वो इंटरनेट पर सबसे ज्यादा सर्च की गई हैं। इतना ही नहीं, गुरुवार को जन्मदिन शाहरुख का रहा, लेकिन सबसे ज्यादा खबरों में सुहाना ही रहीं। वो अपनी लाइफ स्टाइल को लेकर नई पीढ़ी के बीच खासी लोकप्रिय हो गई हैं। यूं तो पहले खुद शाहरुख, सुहाना को मीडिया की नजरों से दूर रखते थे, लेकिन अब सुहाना अपने पैरेंट्स शाहरुख और गौरी के साथ कई मौकों पर नजर आने लगी हैं। सुहाना अब 17 साल की हो चुकी हैं और उनके बॉलीवुड में कदम रखने की चर्चाएं भी जोरों पर हैं। लेकिन यहां बात कर रहे हैं शाहरुख खान के बर्थडे बैश और सुहाना की उस टीशर्ट की, जिसे उन्होंने उस दौरान पहन रखा था, जब वो बुधवार को अपने पापा का बर्थडे सेलिब्रेट करने के लिए अलीबाग जा रही थीं। जी हां, मुंबई से अलीबाग के लिए जाते समय सुहाना सफेद रंग की एक टीशर्ट में बेहद हॉट लग रहीं थीं। इस टीशर्ट पर लिखा था गिवेंची पेरिस। अब जरा सोचिए कि इस टीशर्ट की क्या कीमत होगी?

इसमें कोई दोराय नहीं कि स्टारकिड्स अपने लुक्स के साथ-साथ अपने ब्रांडेड कपड़ों की वजह से भी सुर्खियों में बने रहते हैं। सुहाना भी अपने खूबसूरत आउटफिट्स की वजह से चर्चा बटोर चुकी हैं। ये आउटफिट्स जितने खूबसूरत होते हैं, उतने ही महंगे भी। सुहाना से अलीबाग जाते समय जो टीशर्ट पहनी थी, उसकी कीमत जानकार आपके होश उड़ जाएंगे। सुहाना की इस टीशर्ट की कीमत 50 हजार रुपए से भी ज्यादा है।

वैसे 50 हजार की टीशर्ट इन स्टार और स्टारकिड्स के लिए कोई बड़ी बात नहीं है, लेकिन देश में ऐसे करोड़ों लोग होंगे, जिनकी महीने भर की इतनी पगार नहीं है। जी, आम इंसान के लिए यह कीमत वाकई होश उड़ाने वाली है। 50 हजार में कोई भी बाली, थाईलैंड जैसे कई देश घूम सकता है। बेशक, शाहरुख, सुहाना के लिए ये बड़ी कीमत न हो, लेकिन आम के लिए बहुत ज्यादा है।

Published on:
02 Nov 2017 08:16 pm