बॉलीवुड

90’s का बड़ा स्टार, मुस्लिम लड़की पर आया दिल, 9 साल तक चला अफेयर

Bollywood Couple Love Story: फिल्म इंडस्ट्री में ऐसे बहुत से कपल हैं जिन्होंने इंटरफेथ मैरिज की है। ऐसे ही एक स्टार की स्टोरी हम लाए हैं। ये 90 के दशक के बहुत बड़े स्टार थे और जिन्हें एक मुस्लिम लड़की से प्यार हो गया था।

2 min read
Mar 22, 2024
Suniel Shetty Love Story
90’s का बड़ा स्टार, मुस्लिम लड़की पर आया दिल

Bollywood Couple Love Story: फिल्म इंडस्ट्री में ऐसे बहुत से कपल हैं जिन्होंने इंटरफेथ मैरिज की है। ऐसे ही एक स्टार की स्टोरी हम लाए हैं। ये 90 के दशक के बहुत बड़े स्टार थे और जिन्हें एक मुस्लिम लड़की से प्यार हो गया था।


दोनों छुप-छुप कर मिलते थे। इनकी लव स्टोरी बहुत ही प्यारी है। दोनों का अफेयर पूरे 9 साल चला था। एक्टर हिंदू था और लड़की इस्लाम धर्म को मानने वाली। इसलिए दोनों की शादी के लिए घरवाले राजी नहीं हुए। परिवार वाले इस शादी के खिलाफ थे।
बॉलीवुड की खबरे हिंदी में पढ़ें-Bollywood News In Hindi


एक्टर के पैरेंट्स तो चाहते थे कि वो इस लड़की को भूल किसी और से शादी कर लें। इसके लिेए वो उनके लिए आए दिन रिश्ते लेकर आते थे, लेकिन एक्टर था कि अपनी बात पर अटल था। उसने कहा कि वो शादी करेगा तो उसी लड़की से।
यह भी पढ़ें: OTT Web Series: होली पार्टी के बाद बदली इन वेब सीरीज की स्टोरी, ट्विस्ट ऐसा कि लोग स्क्रीन से चिपके रह गए

हम बात कर रहे हैं 90’s के बड़े स्टार सुनील शेट्टी (Suniel Shetty) की। जब वो इंडस्ट्री में नए-नए आए थे तब उन्हें मोनिशा कादरी नाम की लड़की से प्यार हो गया था। लड़की के घरवाले तो राजी थे लेकिन सुनील शेट्टी के परिवारवालों को ये रिश्ता मंजूर न था।


वो उन्हें अपनी ही बिरादरी की किसी लड़की के साथ सेटल करना चाहते थे। 1 या दो नहीं पूरे 9 साल तक सुनील शेट्टी अपने प्यार को पाने के लिए परिवारवालों से लड़ते रहे। उन्होंने समझाया कि अगर वो किसी ऐसी लड़की से शादी करेंगे जिससे वो प्यार नहीं करते तो वो शादी नहीं टिकेगी और ये उस लड़की के लिए भी सही नहीं होगा।

जब सुनील शेट्टी ने ये बात कही तब जाकर सुनील शेट्टी और मोनिशा कादरी की शादी हुई। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ये लड़की ही माना शेट्टी हैं। शादी के बाद इन्होंने अपना नाम बदलकर माना शेट्टी (Mana Shetty) कर लिया।
सुनील शेट्टी और माना शेट्टी की शादी को 30 साल से अधिक का समय हो गया है। दोनों की दो बच्चे हैं अथिया शेट्टी और अहान शेट्टी। ये दोनों ही बॉलीवुड में सक्रिय हैं।

Published on:
22 Mar 2024 05:05 pm