बॉलीवुड

शादी के 6 महीने बाद ही सुनील शेट्टी ने केएल राहुल को दी वार्निंग, ‘वरना भुगतेंगे परिणाम’, आथिया से भी कही ये बड़ी बात

Suniel Shetty and KL Rahul: अथिया और राहुल की शादी इस साल 23 जनवरी को सुनील शेट्टी के खंडाला वाले फॉर्महाउस पर हुई थी। जाहिर है कि सुनील शेट्टी के लिए ये बेहद भावुक पल था।

2 min read
Jul 14, 2023

Suniel Shetty Special Advice To Athiya Shetty And KL Rahul: सुनील शेट्टी अक्सर अपनी बेटी अथिया शेट्टी और दामाद केएल राहुल को लेकर बात करते हैं। अब उन्होंने दोनों को कुछ खास सलाह दी है। इस दौरान उन्होंने केएल राहुल को ज्यादा अच्छा ना बनने की सलाह दी।

सुनील शेट्टी ने केएल राहुल को लेकर भी बात की। उन्होंने दामाद को सलाह देते हुए कहा, “इतने खूबसूरत इंसान मत बनो कि जब तुम्हारी बात हो तो हमे कमतर समझा जाए। आप इतना अच्छे लड़का मत बनो की लोग आपकी अच्छाई की कद्र ना करें। वो कुछ इसी तरह का बच्चा है। मैं हमेशा अथिया से कहता हूं कि तुम लकी हो कि तुम्हारे पास केएल राहुल जैसा पार्टनर है।"

सुनील शेट्टी ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में बताया कि उन्होंने हमेशा अथिया को हर अच्छे-बुरे वक्त में पति का साथ देने की सलाह दी है। सुनील शेट्टी से मिड डे संग बातचीत में अथिया शेट्टी को सलाह देने के लिए कहा गया।
बेटी को असफलता से लड़ने की सीख

सुनील शेट्टी ने इस पर पहली सलाह देते हुए कहा कि जब इंडस्ट्री में कदम रख रही थीं तो मैंने उससे कहा कि सफलता को लेकर चिंता करने की जरूरत नहीं है और ये भी पूछा कि क्या वो असफला का सामने करना के लिए तैयार हैं।
केएल राहुल का साथ देने की सलाह

सुनील शेट्टी ने दूसरी सलाह देते हुए कहा, “दूसरी बात, ऐसो व्यक्ति बनें जो अपने पार्टनर पर आंख मूंदकर विश्वास करता हो। उस पर पूरा भरोसा करें। तीसरी बात वो एक एथलीट है। वह अक्सर ट्रैवल करेगा। आप उसके साथ हर बार ट्रैवल नहीं कर पाएंगी। हमेशा उसके लिए खड़ी रहना, क्योंकि एक एक्टर की तरह एक स्पोर्ट्स पर्सन की लाइफ में उतार- चढ़ाव आते हैं।"

अथिया- केएल की शादी

बता दें कि अथिया शेट्टी और केएल राहुल ने इस साल जनवरी में शादी की है। दोनों ने सुनील शेट्टी के खंडाला स्थित फार्म हाउस पर शादी का फंक्शन रखा था, जो बेहद प्राइवेट रखी गई थी।

Published on:
14 Jul 2023 01:49 pm
Also Read
View All