बॉलीवुड

संजय की जिद के आगे हार मान गए थे पिता सुनील, खुद हाथ में पकड़ा दी थी सिगरेट…जानें पूरा किस्सा

फिल्म 'संजू' में भी उनकी लाइफ के कई पन्नों के राज का खुलासा हुआ है। पर कई ऐसी बातें हैं जो अभी भी लोग नहीं जानते। क्या आप जानते हैं संजय को सिगरेट पीने का काफी शौक है। इसकी लत उन्हें बचपन में ही पड़ गई थी।
2 min read
• •
Updated: 22 Jul 2018, 11:28 AM IST
sunil dutt offer cigrette to sanjay dutt full story
sunil dutt offer cigrette to sanjay dutt full story

बॅालीवुड स्टार संजय दत्त को लेकर हर दिन खबरे सामने आ रहती हैं। फिल्म 'संजू' में भी उनकी लाइफ के कई पन्नों के राज का खुलासा हुआ है। पर कई ऐसी बातें हैं जो अभी भी लोग नहीं जानते। क्या आप जानते हैं संजय को सिगरेट पीने का काफी शौक है। इसकी लत उन्हें बचपन में ही पड़ गई थी। लेकिन पहली बार पिता सुनील दत्त ने ही उन्हें सिगरेट पीने के लिए दी थी। जी हां, सुनील ने बेटे संजू को सबक सिखाने के लिए सिगरेट पीने के लिए दी थी। सबक तो बहुत दूर की बात है, संजय बड़े आराम से पूरी सिगरेट पी गए थे। ये देखकर सुनील डर गए थे कि बेटा किस रास्ते पर जा रहा है।

ये किस्सा खुद संजय दत्त ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था। उन्होंने बताया था, 'कश्‍मीर में उनके पिता शूटिंग कर रहे थे। इस दौरान वे एक सीन में सिगरेट पीते दिखाए गए। जब उन्होंने ये देखा तो मां नरगिस से जिद की कि डैडी सिगरेट पी सकते हैं तो वो क्‍यों नहीं? जब ये बात उनके पिता सुनील दत्त को पता चली तो वे नाराज हुए। वहां मौजूद फिल्म के क्रू मेंबर्स ने उनके पिता को कहा कि उन्हें सिगरेट पीने को दे दें, बच्चा है, हाथ जल जाएगा तो सबक मिलेगा। उनके पिता ने ऐसा ही किया। जलती सिगरेट उनके हाथ में पकड़ा दी। उन्‍होंने एक झटके में सिगरेट खत्म कर दी।'

इतना ही नहीं एक इंटरव्यू के दौरान संजय ने बताया कि जब उनसे मिलने घर पर कई प्रोड्यूसर्स आते थे। वो लोग अक्सर साथ बैठकर सिगरेट पीते थे और उसके बट्स खिड़की के बाहर फेंक देते थे। इन बट्स को मैं उठाकर नीचे जमीन पर लेटकर पीता था।

एक दिन पिता ने खिड़की के बाहर धुआं निकलते देख लिया। उन्‍होंने देखा तो मैं सिगरेट पी रहा था। इसके बाद पिता ने मुझे सुधारने के लिए बोर्डिंग स्‍कूल भेज दिया। ये बात और है कि बोर्डिंग स्कूल में भी संजय की हरकतों में कोई सुधार नहीं हुआ।

Published on:
Also Read
View All
मौत से क्या डरना, उसे तो आना है’, डायलॉग के साथ रिलीज हुआ ‘मातृभूमि’ का ट्रेलर, दमदार अंदाज में नजर आए सलमान खान

“गांधी परिवार में एक रहस्यमयी विदेशी नागरिक का आना…”, सोनिया गांधी को लेकर कंगना रनौत का सनसनीखेज आरोप

बिल्डिंग में लगी आग से बाल-बाल बचा दिव्यांका त्रिपाठी का परिवार, सिक्योरिटी गार्ड की मौत पर एक्ट्रेस ने लिखा इमोशनल नोट

कियारा-सिद्धार्थ की शादी में करण जौहर ने शाहिद कपूर को स्टेज से क्यों उतारा? ‘कॉफी विद करण’ के प्रोमो में सुनाया मजेदार किस्सा

‘कॉफी विद करण 9’ में साथ दिखेंगे सिद्धार्थ-कियारा, बेडरूम में रोल-प्ले के सवाल पर एक्टर ने दिया मजेदार जवाब