बॉलीवुड

सुनील लहरी का खुलासा, ऐसे शूट हुआ था राम-लक्ष्मण को कंधे पर लेकर उड़ने वाला सीन

हनुमान के कंधे पर राम और लक्ष्मण को बिठाने वाले सीन के बारे में बात करते हुए सुनील ने बताया कि इसके शूट के दौरान बहुत सारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा था।
2 min read
• •
Updated: 31 May 2020, 11:27 AM IST
रामायण
रामायण

कोरोना वायरस के कारण देश में लॉकडाउन लगा हुआ है। इस दौरान रामायण का रिटेलीकास्ट इन दिनों स्टार प्लस पर चल रहा है। पिछले कुछ समय से इस शो की स्टार कास्ट नए-नए खुलासे कर रही है। हाल ही में इसमें लक्ष्मण के रोल निभाने वाले एक्टर सुनील लहरी ने बीते एपिसोड से जुड़ी कुछ रोचक बातें शेयर कर रहे हैं। सुनील लहरी सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते हैं। एक्टर ने बताया कि कैसे हनुमान भगवान के उड़ने वाला सीन शूट हुआ था जब वे अपना शरीर विशाल कर लेते हैं और राम-लक्ष्मण को कंधे पर बैठाते हैं।

हनुमान के कंधे पर राम और लक्ष्मण को बिठाने वाले सीन के बारे में बात करते हुए सुनील ने बताया कि इसके शूट के दौरान बहुत सारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा था। उस सीन को शूट करना काफी कठिन था और उसके लिए स्पेशल एफ्ट्स की जरूरत थी। उस समय हमारे पास सिर्फ क्रोमा ही था। मगर इसके बावजूद सागर जी जैसे जैसे बताते गए हम वैसे-वैसे करते गए। वे जब राम की तरफ देख कर मुस्कराने को कहते थे तब हम मुस्कुराते थे, जब वे नीचे देख कर घबराने के लिए कहते थे तब हम नीचे देख कर घबराते थे। इस सीन को सागर जी के दिशा निर्देश के हिसाब से हमने किया।

View this post on Instagram

shooting Ke Piche ki Kuchh Ankahi chatpati baten

A post shared by Sunil Lahri (@sunil_lahri) on

गौरतलब है कि रामायण के लक्ष्मण सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते है। वे आए दिन अपनी फिल्मों और पुराने दिनों की शूटिंग से जुड़ी फोटोज शेयर करते रहते हैं। हाल ही में अभिनेता ने एक थ्रोबैक फोटो शेयर की। जिसमें वे अपने बेटे के साथ नजर आ रहे थे। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही इस फोटो में वे बहुत ही खूबसूरत लग रहे है। लॉकडाउन के दौरान 90 के दशक के कई पुराने सीरियल को पुन: प्रसारित किया जा रहा है। जिसमें रामायण, महाभारत, शक्तिमान सहित कई कॉमेडी शो भी शामिल है।

Updated on:
31 May 2020, 11:27 AM IST
Published on:
Also Read
View All
सपना चौधरी ने तलाक कंफर्म करते ही लिया बड़ा फैसला! हटाया पति के नाम का टैटू, वीडियो हुआ वायरल

‘मुझे अपना मुंडन नहीं करवाना’, करण जौहर ने रवीना, शिल्पा और रेखा को लेकर किया सवाल, अक्षय कुमार ने दिया हैरानी भरा जवाब

Ye Prem Mol Liya Vs Gunmaaster G9: बॉक्स ऑफिस पर दो सगे भाइयों के बीच टक्कर, जानें आयुष्मान-अपारशक्ति की पिछली तीन फिल्मों का रिकॉर्ड

‘बैटमैन’ के साथ वायरल हो रहा 1999 का रोमांटिक गाना, अनू मलिक बोले- ‘अच्छा गाना कभी बूढ़ा नहीं होता’

‘खामोशी बहुत कुछ कहती है, संवादों से ज्यादा भावनाओं से जुड़ती हूं’, ‘ईठा’ पर एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर और रणदीप हुड्डा ने साझा किए अनुभव