बॉलीवुड

‘ठग्स…’ की आलोचना से नाराज हैं सुनील शेट्टी, कहा- हर कोई खुद को एक्सपर्ट समझता है

अभिनेता का कहना है कि आजकल हर कोई खुद को फिल्म समीक्षक मानने लगा है।
2 min read
• •
Updated: 11 Nov 2018, 6:31 PM IST
sunil shetty is in support of thugs of hindostan
sunil shetty is in support of thugs of hindostan

दिवाली के मौके पर रिलीज हुई आमिर खान और अमिताभ बच्चन स्टारर फिल्म 'ठग्स ऑफ हिदोंस्तान' का सुनील शेट्टी ने पुरजोर तरीके से समर्थन किया है। अभिनेता का कहना है कि आजकल हर कोई खुद को फिल्म समीक्षक मानने लगा है। बता दें की लोग इस मूवी को कुछ खास पसंद नहीं कर रहे हैं। साथ ही फिल्म समीक्षकों ने भी इसे पैसे की बर्बादी करार दिया है।

सुनील शेट्टी ने मीडिया से बातचीत के दौरान फिल्म को मिल रहे खराब रिव्यू को आड़े हाथों लेते हुए कहा, 'मुझे लगता है कि यह वास्तव में दुर्भाग्यपूर्ण है कि फिल्म को आलोचना मिल रही है क्योंकि मेरे ऐसे बहुत से दोस्त हैं, जिन्होंने 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तां' जाकर देखी और उन्हें फिल्म बहुत पसंद आई।'

एक्टर ने आगे कहा, 'कभी-कभार हम एक फिल्म से बहुत ज्यादा उम्मीदें करते हैं और आजकल हर कोई खुद को फिल्म समीक्षक मानने लगा है। उन्हें लगता है कि वह मनोरंजन के बारे में सबकुछ जानते हैं लेकिन मुझे लगता है कि हमें प्रत्येक फिल्म को एक सही रिलीज का मौका देना चाहिए और उसके बाद दर्शकों को अपनी राय देनी चाहिए। हमें इतनी आलोचना नहीं करनी चाहिए कि फिल्म को थियेटर से हटा लिया जाए।'

कमाई में भारी गिरावट
दिवाली पर रिलीज हुई आमिर खान और अमिताभ बच्चन स्टारर फिल्म 'ठग्स आॅफ हिन्दोस्तां' इस वर्ष की सबसे बड़ी ओपनर फिल्म बनी लेकिन दूसरे दिन से ही इसकी कमाई में भारी गिरावट आना शुरू हो गई है। रिलीज वाले दिन इस फिल्म ने बंपर ओपनिंग करते हुए 52 करोड़ 75 लाख रुपए की कमाई की और बॉक्स आॅफिस पर कमाई के रिकॉर्ड तोड़ दिए। इस फिल्म को क्रिटिक और आॅडियंस रिव्यू अच्छे नहीं मिले। नतीजा यह हुआ कि दूसरे ही दिन फिल्म की कमाई में भारी गिरावट हुई। फिल्म 'ठग्स आॅफ हिन्दोस्तां' 8 नवंबर गुरुवार को रिलीज हुई थी। जहां पहले दिन फिल्म ने 52.75 करोड़ की बंपर कमाई की। वहीं दूसरी दूसरे दिन इस फिल्म का बॉक्स आॅफिस कलेक्शन मात्र 28 करोड़ रहा। तीसरे दिन यानी शनिवार को इसका कलेक्शन महज 22 करोड़ रहा।

Updated on:
11 Nov 2018, 6:31 PM IST
Published on:
Also Read
View All
Ramayana Part 1 Ending Explained: जटायु और रावण के भीषण युद्ध से लेकर हनुमान की झलक तक, ‘रामायण 2’ को लेकर खुले कई राज

‘गोविंदा आज जो खा रहे हैं वो मेरे भाग्य का है’, सुनीता आहूजा ने फिर अपने रिश्ते पर की बात, बोलीं- मैं सच का साथ देती हूं

‘रामायण’ देखकर स्टॉकहोम में गूंजे ‘जय श्री राम’ के नारे, अनुपम खेर बोले- मेरा मन खुशी और गर्व से भर गया

एक ही छत के नीचे आए मलाइका अरोड़ा, रूमर्ड बॉयफ्रेंड हर्ष मेहता और एक्स बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर, दिवाली पार्टी में दिखे सितारे

Ramayana Box Office Collection Day 1: रणबीर कपूर की रामायाण ने ओपनिंग पर किया धमाका, पहले दिन तोड़े ब्लॉकबस्टर फिल्मों के रिकॉर्ड