बॉलीवुड

करण की अगली फिल्म में सारा संग डेब्यू करेंगे सुनील शेट्टी के बेटे अहान!! सभी एक्टर्स से अलग है अंदाज!

खबरों की माने तो जल्द ही 90 के दशक के सुपरस्टार सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी भी बहुत जल्द बॅालीवुड में एन्ट्री लेने वाले हैं।
2 min read
• •
Updated: 20 Feb 2018, 9:21 AM IST
sara ali khan and ahan shetty
sara ali khan and ahan shetty

बॅालीवुड इंडस्ट्री के जाने माने निर्देशक करण जौहर के साथ आज हर एक्टर काम करना चाहता है। खासकर यंग एक्टर्स की बात करें तो अगर किसी स्ट्रगलिंग एक्टर को करण जौहर की फिल्म से डेब्यू करने का मौका मिले तो इससे बड़ी बात और क्या हो सकती है। जैसा की हम सब जानते हैं शाहिद कपूर के भाई ईशान खट्टर, श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर, सैफ अली खान-अमृता सिंह की बेटी सारा अली खान , और चंकी पांडे की बेटी अनान्या, ये सारे फिल्मी सितारों के बच्चे हैं और जल्द ही बॉलीवुड में डेब्यू करने वाले है। जिसमें से ईशान खट्टर और जाह्नवी कपूर तो करण जौहर की फिल्म धड़क से ही डेब्यू करने का मौका मिल रहा है। अब इस लिस्ट में एक और यंग एक्टर का नाम शामिल हो गया है।

जी हां खबरों की माने तो जल्द ही 90 के दशक के सुपरस्टार सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी भी बहुत जल्द बॅालीवुड में एन्ट्री लेने वाले हैं। सुनने में आया है कि हाल में ही अहान ने एक फिल्म साइन की है जिसमे उनके अॅापोजिट सारा अली खान को कास्ट किया गया है।

सबसे खास बात ये है कि ये फिल्म करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शन्स तले बनने जा रही है।साथ ही इस फिल्म को साजिद नडियाडवाला भी करण जौहर के साथ को प्रोड्यूस करेंगे।कहा जा सकता है कि इस साल करण ने कई नए स्टारकिड्स को फिल्मों में चांस दिया है।

फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2’ में उन्होंने टाइगर के साथ चंकी पांडे की बेटी अनन्या पांडे भी पहली बार बड़ी स्क्रीन पर दिखाई देने वाली हैं। वहीं लगता है सारा अली खान की डेब्यू फिल्म इन दिनों मुश्किल में है। सैफ अली खान की बेटी सारा अली खान अब अपनी फिल्म केदारनाथ को लेकर काफी टेंशन में आती दिखाई दे रही हैं। खबर है कि एक बार फिर से फिल्म के निर्देशक अभिषेक कपूर की वजह से फिल्म की शूटिंग रुक गयी है। जी हां, खुद फिल्म के प्रोड्यूसर्स क्रीराज एंटरटेनमेंट के आधिकारिक सूत्रों ने बताया है कि अभिषेक कपूर के साथ आर्थिक और क्रियेटिव मतभेद हो रहे हैं। यही वजह है कि फिल्म का आखिरी शेडयूल जो कि फिल्म का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है, इसके बावजूद इसकी शूटिंग नहीं हो पा रही है।

अब कहा जा रहा है कि अभिषेक कपूर ये फिल्म अकेले ही बनाएंगे। खबरों के मुताबिक टी सीरिज और खुद अभिषेक के साथ कुछ भी ठीक नहीं है। सूत्र का कहना है कि अभिषेक हमेशा की तरह अपनी मनमानी कर रहे हैं। इसलिए शूटिंग आगे नहीं बढ़ पा रही है। पर अब एक और खबर सामने आ रही हैं और वो ये हैं कि सारा अली खान की मां एक्ट्रेस अमृता सिंह अभिषेक की इस हरकत से काफी नाराज हैं। सुनने में ये भी आया है कि अमृता अपनी बेटी के डेब्यू को लेकर इतनी परेशान हैं की अभिषेक से लड़ बैठी। वैसे उनका नाराज होना लाजमी भी है। सारा की पहली फिल्म पर इतना बवाल खड़ा हो चुका है। अब तो सारा भी चिंता में आ गई हैं कि ये फिल्म रिलीज भी हो पाएगी या नहीं।

'केदारनाथ' फिल्म एक लव स्टोरी है। इस फिल्म से सारा अली खान बॉलीवुड में डेब्यू कर रही हैं जिसमें उनके साथ सुशांत सिंह राजपूत मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। बता दें कि साल 2013 में आई केदारनाथ में हुई तबाही के इर्द गिर्द इस फिल्म की कहानी घूमती है।

Published on: