बॉलीवुड

ईशा देओल ने फिल्म के सेट पर एक्ट्रेस अमृता राव को थप्पड़ जड़ दिया था दोनों के बीच हो गई थी तनातनी

हेमामालिनी की बेटी एक्ट्रेस ईशा देओल भी लड़ाई के मामले में कम नही रही हैं। उन्होंने भी शूटिंग के सेट पर सनी देओल की को-एक्ट्रेस अमृता राव को तेजी से थप्पड़ जड़ दिया था। जब उनसे इस मार के बारे में पूछा गया तो ईशा देओल ने कहा था कि उन्हें इस बात का कोई पछतावा नहीं है।
2 min read
• •
Updated: 11 Aug 2021, 4:06 PM IST
 actress Amrita Rao was slapped by Esha
actress Amrita Rao was slapped by Esha

नई दिल्ली। बॉलीवुड इंडस्ट्री में जहां दोस्ती-यराने की मिसाल दी जाती है तो वहीं कुछ सितारों की दुश्मनी भी लोगों लिए एक उंदा बन जाती हैं। जैसे सलमान खान और शाहरूख खान के बीच पड़ी दरार को लोग आज भी याद करते है। इनके अलावा बॉलीवुड में कुछ अभिनेत्रियां भी ऐसी रही है जिनके लड़ाई-झगड़े के किस्से काफी देखने व सुनने को मिले हैं, इन्हीं के बीच हेमामालिनी की बेटी ईशा देओल भी लड़ाई के मामले में कम नही रही हैं। उन्होंने भी शूटिंग के सेट पर सनी देओल की को-एक्ट्रेस अमृता राव को तेजी से थप्पड़ जड़ दिया था। जब उनसे इस मार के बारे में पूछा गया तो ईशा देओल ने कहा था कि उन्हें इस बात का कोई पछतावा नहीं है।

दरअसल, साल 2006 में आई फिल्म ‘प्यारे मोहन’ में ईशा देओल और एक्ट्रेस अमृता राव दोनों एक साथ काम कर रही थीं। सेट पर दोनों में किसी बात को लेकर बहस छिड़ गई। और इसी बीच अमृता राव ने कथित तौर पर ईशा देओल को अभद्र शब्द कह दिए थे, जिससे ईशा बुरी तरह भड़क गई थीं और गुस्से में आकर उन्होंने अमृता राव को थप्पड़ मार दिया था।

जब यह मामला तेजी से उछलने लगा तो उनसे एक इंटरव्यू के दौरान पूछा गया तो उन्होंने बताया “हां मैंने अमृता को थप्पड़ मारा है। उन्होंने मुझे निर्देशक इंद्रा कुमार और कैमरामैन के सामने अपशब्द कहे।”कि मुझे इस बात का कोई पछतावा नहीं है।

ईशा देओल ने इस बारे में यह भी बताया कि जब चीजें हद से बाहर होने लगती है तो अपने स्वाभिमान और गौरव को बचाए रखने के लिए ऐसी नोकझोंक होती ही है। मुझे इस बात का कोई पछतावा नहीं है, क्योंकि वह अपने व्यवहार के कारण वाकई में इसके लायक थीं। मैंने केवल खुद के लिए और खुद के स्वाभिमान के लिए एक स्टैंड लिया था।”

Published on:
Also Read
View All
“गांधी परिवार में एक रहस्यमयी विदेशी नागरिक का आना…”, सोनिया गांधी को लेकर कंगना रनौत का सनसनीखेज आरोप

बिल्डिंग में लगी आग से बाल-बाल बचा दिव्यांका त्रिपाठी का परिवार, सिक्योरिटी गार्ड की मौत पर एक्ट्रेस ने लिखा इमोशनल नोट

कियारा-सिद्धार्थ की शादी में करण जौहर ने शाहिद कपूर को स्टेज से क्यों उतारा? ‘कॉफी विद करण’ के प्रोमो में सुनाया मजेदार किस्सा

‘कॉफी विद करण 9’ में साथ दिखेंगे सिद्धार्थ-कियारा, बेडरूम में रोल-प्ले के सवाल पर एक्टर ने दिया मजेदार जवाब

‘सीता माता फाइटर नहीं थीं’, ‘रामायण’ में साई पल्लवी के किरदार पर भड़के मुकेश खन्ना, मेकर्स को दी चेतावनी