बॉलीवुड

Gadar 2: सनी देओल के हथौड़ा ने इन 7 रिकार्ड्स को किया चकनाचूर, गदर 2 ने बनाया अलग माहौल

Sunny Deol Gadar 2 Collection: सनी देओल की फिल्म ‘गदर 2’ ने इतिहास रच दिया है। उनकी लाइफ की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म ‘गदर 2’ बन गई है।
2 min read
• •
Updated: 2 Sep 2023, 3:20 PM IST
Gadar 2 became highest grossing film on 10 day break all films record
सनी की दहाड़ से चकनाचूर हुए कई फिल्मों के रिकॉर्ड

Sunny Deol Gadar 2 Collection: गदर 2 ने रिलीज के बाद से तूफानी कमाई की है। फिल्म ने कई फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। इसके साथ रिलीज हुई अक्षय कुमार OMG 2 और इसके बाद रिलीज हुई आयुष्मान खुराना की ड्रीम गर्ल 2 फिल्में बॉक्स ऑफिस पर हांफती हुई नजर आ रही है। कमाई के मामलों में सनी देओल की फिल्म गदर 2 सबसे आगे है। जानिए उन 7 रिकार्ड्स के बारे में जो सनी देओल ने तोड़े हैं।

1. गदर 2 ओपेनिंग डे पर 40 करोड़ रुपये रुपये कलेक्शन कर साल 2023 की दूसरी सबसे बड़ी ओपनर फिल्म बनी।

2. गदर 2 ने अपने नाम सबसे बड़ी ओपनिंग सीक्वल वाली फिल्म का रिकॉर्ड भी दर्ज किया है।

3. गदर 2 ने तीसरे दिन 51 करोड़ का कलेक्शन कर तीसरे दिन सबसे ज्यादा कमाई का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।

4.
यह फिल्म भारतीय सिनेमा के इतिहास में 15 अगस्त के दिन सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है।

5. 300 करोड़ का आंकड़ा पार करते ही गदर 2 सबसे बड़ी हिंदी फिल्मों की लिस्ट में शामिल हो चुकी है।



6. गदर 2 इंडियन बॉक्स ऑफिस पर सबसे तेजी में 450 करोड़ का आंकड़ा पर करने वाली फिल्म बन गई है।

7. सनी देओल की फिल्म ने शाहरुख खान की फिल्म पठान को भी पीछे छोड़ दिया है। गदर 2 अब जल्द ही 500 करोड़ की दहलीज को पार करने वाली है।


विदेश में भी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है
ईटाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक 'गदर 2' का वर्ल्डवाइड 631.8 करोड़ रुपए की शानदार कमाई करके बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपना अहम योगदान दिया है। वहीं फिल्म की लंदन में भी कुछ दिनों पहले स्पेशल स्क्रीनिंग हुई और वहां भी फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। अनिल शर्मा के निर्देशित में बनी फिल्म गदर 2 में सनी देओल के अलावा अमीषा पटेल, उत्कर्ष शर्मा और मनीष वाधवा भी हैं।

Updated on:
2 Sep 2023, 3:20 PM IST
Published on:
Also Read
View All
पंकज त्रिपाठी ने फिल्मों में आने से पहले होटल में किया था काम, 2 साल होटल में छीलते रहे प्याज और आलू

‘एनिमल’ से ‘वध’ तक नेगेटिव रोल निभाने वाले सौरभ सचदेवा ने टाइपकास्टिंग पर तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं खुद को एक दायरे में नहीं बांधता’

20 साल बाद साथ आए मिथुन चक्रवर्ती और शिल्पा शिरोडकर, एक्ट्रेस ने फोटो शेयर कर लिखा स्पेशल नोट

सैफ-अमृता के तलाक के बाद भी नहीं आई रिश्ते में कड़वाहट, अमृता सिंह को लेकर सबा बोलीं- ‘बड़ी बहन की तरह समझाती थीं’

बॉक्स ऑफिस पर तीसरे दिन 45% का उछाल फिर भी ‘आदिपुरुष’ से पीछे ‘रामायण’, 182 करोड़ रुपये के पार पहुंचा कलेक्शन