बॉलीवुड

शादी के बाद इन चार अभिनेत्रियों के साथ रह चुके हैं सनी देओल के संबंध

सनी देओल अपने खतरनाक एक्शन फिल्मों के अलावा अपने लव लाइफ को लेकर चर्चा में रहे। उनकी जिंदगी एक दो नहीं बल्कि चार चार अभिनेत्रियां आईं। खास बात ये रही कि सनी देओल के ज्यादातर लव अफेयर उनके शादी शुदा होने के बाद रहे। चलिये जानते हैं उनकी लव प्रेम संबंधों के बारें में।
2 min read
Sunny Deol love Affairs after his marriagetitleddesign.jpg
शादी के बाद इन चार अभिनेत्रियों के साथ रह चुके हैं सनी देओल के संबंध

सनी देओल ने फिल्म बेताब से अपने करियर की शुरूआत की। फिल्म बेताब में सनी के अपोजिट अमृता सिंह थी। शूट के दौरान अमृता सनी की ओर आकर्षित हो गईं और उन्हें प्यार करने लगी। वहीं सनी भी अमृता को पसंद करते थे, फिल्म में दोनों ने स्मूच सीन और कई इंटीमेट सीन किए जो उस समय के हिसाब से काफी बोल्ड था। इसके बावजूद दोनों स्टार एक-दूसरे के साथ काफी सहज थे और दोनों की रील लाइफ रोमांस रियल लाइफ रोमांस बन गई।

अमृता सनी से शादी के सपने देख रही थी। उनके लिए सनी एक परफेक्ट लाइफ पार्टनर थे। लेकिन जब अमृता ने सनी के बारे में पता लगाया तो उनके पैरों के नीचे से जमीन खिसक गई। जिस सनी को अमृता बेइंतहा चाहती थी वह पहले से शादीशुदा निकले। यूं तो सनी अक्सर लंदन जाया करते थे लेकिन अमृता को यह पता होता था कि वह बिजनेस के चलते वहां जाते हैं। लेकिन सनी ने लंदन में शादी कर ली है यह बात उन्हें नहीं पता थी।

सनी के परिवार ने भी उनकी और पूजा की शादी की खबर छिपाकर रखी थी क्योंकि एक्टर का करियर उस समय शुरू ही हुआ था। सनी को भी डर था कि शादीशुदा होने की बात अगर लोगों के सामने आती है तो उनका रोमांटिक हीरो बन पाना मुश्किल होगा।

अमृता के बाद सनी की जिंदगी में डिंपल कपाड़िया आईं। दोनों शादीशुदा थे लेकिन फिर भी सनी और डिंपल के अफेयर की खबरें आम थी। कुछ खबरों में तो यह भी दावा किया गया था कि सनी और डिंपल ने शादी कर ली है। लेकिन इस खबर पर कभी मुहर नहीं लगी।

इसके बाद सनी देओल का नाम अभिनेत्री मीनाक्षी शेषाद्रि के साथ जुड़ा। इन दोनो ने एक दूसरे एक लंबे समय तक डेट किया। इस दौरान दोनों की जोड़ी कई फिल्मों में एक साथ नजर आई। लेकिन दोनों का प्यार परवान नहीं चढ़ सका।

इसके बाद सनी देओल का नाम रवीना टंडन के साथ जुड़ा। फिल्म जिद्दी में दोनों साथ नजर आए। इसके बाद से इन दोनों की जोड़ी चर्चा का हिस्सा बन गई। दोनों को कई मौकों पर साथ देखा गया। लेकिन सनी के शादीशुदा होने के कारण इस रिश्ते का भविष्य नहीं था।

Published on:
18 Nov 2021 04:38 pm
Also Read
View All
सुनीता आहूजा संग विवाद के बीच गोविंदा का बड़ा बयान, बोले- बहुत सी बातें लिखी गईं, माई से प्रार्थना है कि सब साफ हो

ईशा रिखी ने तलाक के बाद बताया क्यों छुपाकर रखी थी बादशाह संग शादी की खबर? बोलीं- मैं तमाशा नहीं बनना चाहती थी

बादशाह संग तलाक के 5 दिन बाद ईशा रिखी ने तोड़ी चुप्पी, शादी टूटने पर बोलीं- मुझे धोखा महसूस हुआ

‘मेरी बेटियों का कोई धर्म नहीं’ अभिनेता अमीन हाजी ने अपनी लव स्टोरी पर किया खुलासा, बोले- दोस्तों ने दी थी चेतावनी

‘अनुभव अच्छा था’ कम उम्र के लड़के से प्यार पर डिंपल कपाड़िया ने कही दिल की बात, सुनाया ‘दिल चाहता है’ का किस्सा