बॉलीवुड

सनी देओल बोले- 30 साल पहले शाहरुख से हुई लड़ाई था बचपना, बताया अब कितनी होती है बातचीत

Sunny Deol Shah Rukh Khan: फिल्म 'डर' में साथ काम करते हुए शाहरुख और सनी देओल के रिश्ते खराब हो गए थे।

2 min read
Sep 10, 2023
डर के एक सीन में सनी और शाहरुख(बांयें), दोनों एक्टर गदर 2 की सक्सेस पार्टी में(दांयें)

Sunny Deol Shah Rukh Khan: साल 1993 में यश चोपड़ा की फिल्म 'डर' के बाद शाहरुख खान और सनी देओल के रिश्ते ऐसे बिगड़े थे कि दोनों ने साल 16 साल तक एक-दूसरे से बात नहीं की। हाल ही में दोनों के बीच की बर्फ पिघली और 'गदर 2' की सक्सेस पार्टी में शाहरुख पहुंचे। दोनों इस दौरान एक-दूसरे से गले भी मिले। सनी देओल ने शाहरुख के साथ अपने झगड़े पर टीवी शो आप की अदालत में बात की है।

सनी देओल ने शाहरुख के साथ झगड़े की बात पर कहा, एक वक्त आता है जब आप सब कुछ भूल जाते हैं और समझते हैं कि जो हुआ वो नहीं होना चाहिए था क्योंकि वह बचपना था। मुझे भी लगता है कि डर के बाद जो हुआ वो बचपना था और नहीं होना चाहिए था। हालांकि अब वो बीते वक्त की बात है। मैं और शाहरुख कई बार एक-दूसरे से मिल चुके हैं। हाल ही में उन्होंने पूरे परिवार के साथ मेरी फिल्म गदर 2 देखी, उन्होंने मुझे फोन करके फिल्म की तारीफ भी की।

क्या हुआ था 30 साल पहले
साल 1993 में फिल्म 'डर' में सनी देओल और शाहरुख खान ने साथ काम किया था। सनी देओल फिल्म के हीरो थे तो शाहरुख खान निगेटिव रोल में थे। फिल्म सुपरहिट रही लेकिन एक्टिंग के लिए सनी को नहीं बल्कि शाहरुख खान को तारीफें मिलीं। यहीं से दोनों सितारों के बीच रिश्ते बिगड़ने लगे। सनी देओल ने यशराज पर आरोप लगाया कि उनको जिस तरह का रोल बताया गया, वैसा फिल्म में दिखाया नहीं गया। फिल्म में विलेन को ग्लोरिफाई किया गया और उसको ही हीरो की तरह पेश किया गया। ये उनके साथ एक तरह से धोखा था। खासतौर से फिल्म के क्लाइमैक्स सीन पर तो सनी इतने खफा थे कि उन्होंने बेहद तीखे शब्दों में मेकर्स की आलोचना की थी।

सनी देओल ने एक मैगजीन को दिए इंटरव्यू में कहा था कि 'डर' का अनुभव उनकी जिंदगी का सबसे बेकार अनुभव रहा। उनसे झूठ बोला गया और मेकर्स ने धोखे से उनको साइडलाइन किया। सनी ने शाहरुख खान से 16 साल तक बोलचाल बंद रहने की बात को भी स्वीकार किया था।


हाल के दिनों में सामान्य हुए रिश्ते
हाल के दिनों में शाहरुख ने बड़ा दिल दिखाते हुए ना सिर्फ गदर 2 की पब्लिकली तारीफ की बल्कि सनी देओल को फोन कर बधाई भी दी इसके बाद सनी ने भी उन्होंने पार्टी में आने के लिए बुलावा भेजा और इसे शाहरुख ने भी कुबूल कर लिया। जिसके बाद दोनों के रिश्ते सामान्य हुए हैं।

Updated on:
10 Sept 2023 01:12 pm
Published on:
10 Sept 2023 01:09 pm
Also Read
View All