बॉलीवुड

Border 2 से पहले सनी देओल शुरू करेंगे इस फिल्म की शूटिंग, दो साल से रुकी हुई थी

Sunny Deol New Movie: सनी देओल बॉर्डर-2 से पहले अपनी एक अटकी हुई फिल्म की शूटिंग करेंगे। यहां जानिए कैसा होगा सनी देओल का रोल।
2 min read
• •
Jun 17, 2024
Sunny Deol To Resume Shoot For Soorya Hindi Remake Of Joseph Before Border 2 bollywood news in hindi

Sunny Deol Upcoming Movie: बॉलीवुड स्टार सनी देओल ने कुछ समय पहले ‘बॉर्डर 2’ (Border 2) अनाउंस की है। ये फिल्म 23 जनवरी 2026 को रिलीज होगी। इसमें आयुष्मान खुराना भी होंगे। मगर ‘बॉर्डर’ के सीक्वल से पहले सनी देओल अपनी एक और मूवी की शूटिंग शुरू करेंगे।

मलयालम फिल्म का है रीमेक

सनी देओल की इस मूवी का नाम है ‘सूर्या’ (Soorya) है ,जो वर्ष 2018 में रिलीज हुई मलयालम फिल्म ‘जोसेफ’ (Joseph) का रीमेक है। एक्टर ने 2022 में फिल्म सूर्या का काम शुरू किया था, लेकिन काम खत्म नहीं हो पाया था। अब इस फिल्म का काम एक बार फिर से शुरू होने वाला है।

कहा जा रहा है कि सनी देओल फिर से फिल्म सूर्या की शूटिंग शुरू करने वाले हैं। फिल्ममेकर्स ने बताया कि इसी साल नवंबर तक फिल्म सूर्या की शूटिंग खत्म हो जाएगी। 2022 में डेट्स की कमी के चलते सनी देओल इसका शूटिंग पूरी नहीं कर पाएंगे।

फिर बनेंगे पुलिस ऑफिसर

इस फिल्म को एम.पद्मकुमार डायरेक्ट कर रहे हैं। फिल्म में सनी देओल एक रिटायर्ड पुलिस ऑफिसर की भूमिका में दिखाई देंगे। इसमें वो एक मर्डर मिस्ट्री को सॉल्व करते दिखेंगे। ये मर्डर उन्हें मानव अंगों की तस्करी में लगे एक रैकेट तक ले जाएगा।

सनी देओल की अपकमिंग फिल्में

कमल मुकुट प्रोडक्शन के तले इस मूवी को बनाया जा रहा है। इसकी 80 फीसदी शूटिंग हो चुकी है। सनी देओल ‘लाहौर 1947’ के बाद इसके सेट पर पहुंचेंगे। ‘सूर्या’ के बाद ही सनी देओल की ‘बॉर्डर-2’ की शूटिंग शुरू हो पाएगी।

Updated on:
17 Jun 2024 11:34 am
Published on:
17 Jun 2024 11:34 am
Also Read
View All
Drishyam 3 Box Office Collection 5 Oct: अजय देवगन की ‘दृश्यम 3’ ने मंडे को दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंचा 4 दिनों में कलेक्शन

‘खाकी’ से जुड़ा ‘दृश्यम 3’ का गायतोंडे-विजय सलगांवकर कनेक्शन, 22 साल पुराना वीडियो देख, फैंस बोले- ‘अब समझ आया’

हर्ष छाया के साथ अपनी पहली शादी और तलाक पर खुलकर बोलीं शेफाली शाह, बोलीं- इसमें छिपाने वाली कोई बात नहीं

अजय देवगन ने बॉलीवुड ही नहीं, हॉलीवुड स्टार्स को भी छोड़ा पीछे, ‘दृश्यम 3’ ने टॉम क्रूज-ब्रैड पिट की फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड

‘बचपन में फ्रॉक पहनकर करता था डांस’, दुपहिया 2′ में लड़की का किरदार निभाने पर ‘लापता लेडीज’ फेम स्पर्श श्रीवास्तव का खुलासा