Pushpa 2 New Update: ‘पुष्पा-2’ इंडिया की मोस्ट अवेटेड मूवीज में से एक है। इसका इंतजार करोड़ों दर्शक कर रहे हैं। अल्लू अर्जुन की इस मूवी को पहले अजय देवगन की मूवी ‘सिंघम अगेन’ (Singham Again) के साथ रिलीज होना था।
मगर पहले अजय देवगन ने अपनी मूवी आगे खिसका ली और अब खबर आ रही है कि ‘पुष्पा-2’ (Pushpa 2) भी आने वाली 15 अगस्त को रिलीज नहीं होगी। फिल्म से जुड़े लोगों का कहना है कि इसकी बहुत सी शूटिंग अभी बाकी है। इसलिए अब इसे कुछ महीने आगे के लिए टाल दिया गया है।