बॉलीवुड

3 साल बाद कैटरीना-विक्की की शादी में ‘नो-फोन पॉलिसी’ का सच आया सामने, एक्टर के भाई सनी कौशल ने खोली पोल

Sunny Kaushal On Vicky-Katrina Wedding No Phone Policy: कैटरीना-विक्की की शादी के तीन साल बाद भाई सनी कौशल ने 'नो फोन पॉलिसी' के बारे में बात की।
less than 1 minute read
• •
Updated: 31 Jul 2024, 8:45 AM IST
Sunny Kaushal On Vicky-Katrina Wedding No Phone Policy

Sunny Kaushal On Vicky-Katrina Wedding No Phone Policy: कैटरीना कैफ और विक्की कौशल ने डेटिंग के कुछ टाइम बाद 2021 में शादी कर ली थी। इस जोड़े की शादी में खूब जश्न मनाया गया और दोनों ने अपनी शादी में नो फोन पॉलिसी का रूल भी बनाया था। वहीं, अब इस पर विक्की के छोटे भाई सनी ने चुप्पी तोड़ी है और बताया कि आखिर क्यों ये नियम रखा गया था। इस वजह से कैटरीना-विक्की की शादी में थी 'नो फोन पॉलिसी'

इस वजह से कैटरीना-विक्की की शादी में थी 'नो फोन पॉलिसी'

सनी ने एक इंटरव्यू में विक्की और कैटरीना की शादी में 'नो-फोन पॉलिसी' की वजह भी बताई। सनी ने कहा, "हमने जो किया, वह बहुत दिलचस्प था, हमने प्राइवेसी या किसी दूसरी वजह से नहीं, बल्कि इसलिए कि हमने महसूस किया कि लोग इस पल का काफी एंजॉय कर रहे हैं कि हममें से किसी को भी फोन की जरुरत नहीं है।” सनी ने आगे कहा, "मेरे दोस्त, मेरे रिश्तेदार और कैटरीना के रिश्तेदार, सभी एक दूसरे के साथ इतने अच्छे से जुड़े, हमने पार्टी की और इतना एंजॉय किया कि हमें पता ही नहीं चला कि वे तीन दिन कहां गए। कुछ भी छिपाने या दिखाने का कोई दबाव नहीं था। प्रेशर लेकर नहीं हो पाती है शादी।"

यह भी पढ़ें: 22 किलो के कपड़े पहन जैकी श्रॉफ इस नई फिल्म में मचाएंगे धमाल, एक्टर के लिए खास तौर पर हुई तैयार

सनी कौशल वर्क फ्रंट

सनी कौशल के वर्क फ्रंट की बात करें तो एक्टर सनी जल्द ही फिल्म 'फिर आई हसीन दिलरुबा' में तापसी पन्नू और विक्रांत मैसी के साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आने वाले हैं। यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर 9 अगस्त को रिलीज होगी।

Updated on:
31 Jul 2024, 8:45 AM IST
Published on:
Also Read
View All
Ramayana Review: रणबीर कपूर की परफॉर्मेंस पर फिदा हुईं ‘ये जवानी है दीवानी’ की एक्ट्रेस, रामायण देखकर बोलीं पूर्णा जगन्नाथन- ‘मैग्नेटिक परफॉर्मेंस’

‘रामायण’ के वर्ल्ड प्रीमियर के बाद कैलिफोर्निया में कंटेंट क्रिएटर से मिले रणबीर कपूर, बोले- ‘बस मेहनत करते रहो’

‘बड़ी जाहिलों जैसी बात है’, ‘आदिपुरुष’ के गानों की ‘रामायण’ से तुलना और आलोचना पर भड़के मनोज मुंतशिर

‘रोमांटिक डिनर और मूवी नाइट्स पीछे छूट गईं’, बेटे के जन्म के बाद विक्की कौशल संग बदली जिंदगी पर बोलीं कैटरीना कैफ

‘मैंने कभी पैसे नहीं लिए’, पटाखों के खिलाफ अभियान के लिए चार्ज करने पर बोलीं दीया मिर्जा