बॉलीवुड

मुसीबत में फंसी सनी लियोनी की बायोपिक, ​​इस वजह से मचा बवाल

14 वर्षीय सनी के बचपन का किरदार एक्ट्रेस रसा सौजनी ने प्ले किया है।  
2 min read
• •
Updated: 13 Jul 2018, 3:33 PM IST
sunny leone
sunny leone

पॉर्न स्टार से बॉलीवुड एक्ट्रेस तक का सफर तय करने वाली सनी लियोनी इनदिनों अपनी बायोपिक को लेकर काफी सुर्खियां बटोर रही हैैं। उनकी बायोपिक का नाम है ‘करनजीत कौर: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ सनी लियोन’ है। बता दें कि ये एक वेब सीरीज है। हाल ही में इस वेब सीरीज का ट्रेलर रिलीज किया गया था। जारी किए गए ट्रेलर में करनजीत कौर से सनी लियोन बनने तक के सफर को दिखाया गया। लेकिन अब इस वेब सीरीज को लेकर एक विवाद सामने आता नजर आ रहा है। बता दें कि वेब सीरीज के नाम को लेकर एसजीपीसी प्रवक्ता दिलजीत सिंह बेदी ने ऐतराज जताया है। उन्होंने फिल्म में ‘ किरनजीत कौर’ के इस्तेमाल पर आपत्ति जताई है।

नाम को लेकर मच रहा है बवाल:
इस वेब सीरीज के नाम को लेकर एसजीपीसी प्रवक्ता दिलजीत सिंह बेदी आपत्ती जताई जा रही है। उन्होंने खास तौर पर फिलम में 'करनजीत कौर' पर अपना तर्क रखा है। उन्होंने कहा, 'सनी ने अपना धर्म बहुत पहले ही बदल लिया था। इसके बावजूद वो अपनी फिल्म में ‘कौर’ शब्द का इस्तेमाल कर रही हैं। इस नाम के इस्तेमाल से वो सिखों की भावनाओं से खिलवाड़ कर रही हैं।' वह इसके लिए प्रशासन से शिकायत दर्ज कराने का पूरा मन बना चुके हैं।

#sunnyleone

A post shared by Filmy Dangal (@filmydangal) on

16 जुलाई से शुरू होगी ये सनी की बेब सीरीज:
सनी की वेब सीरीज की बात करें तो ये 16 जुलाई से शुरू हो जाएगी। इसमें सनी ने खुद अपना किरदार निभाया है। इसमें 14 वर्षीय सनी के बचपन का किरदार एक्ट्रेस रसा सौजनी ने प्ले किया है। ये सीरीज ZEE 5 एप शुरू होगा। आदित्य दत्त इस वेब सीरीज का निर्देशन कर रहे हैं। इसके साथ ही नमह पिक्चर्स और फ्रेश लाइम फिल्म्स संयुक्त रूप से इसका निर्माण कर रहे हैं।

Published on:
Also Read
View All
मौत से क्या डरना, उसे तो आना है’, डायलॉग के साथ रिलीज हुआ ‘मातृभूमि’ का ट्रेलर, दमदार अंदाज में नजर आए सलमान खान

“गांधी परिवार में एक रहस्यमयी विदेशी नागरिक का आना…”, सोनिया गांधी को लेकर कंगना रनौत का सनसनीखेज आरोप

बिल्डिंग में लगी आग से बाल-बाल बचा दिव्यांका त्रिपाठी का परिवार, सिक्योरिटी गार्ड की मौत पर एक्ट्रेस ने लिखा इमोशनल नोट

कियारा-सिद्धार्थ की शादी में करण जौहर ने शाहिद कपूर को स्टेज से क्यों उतारा? ‘कॉफी विद करण’ के प्रोमो में सुनाया मजेदार किस्सा

‘कॉफी विद करण 9’ में साथ दिखेंगे सिद्धार्थ-कियारा, बेडरूम में रोल-प्ले के सवाल पर एक्टर ने दिया मजेदार जवाब