बॉलीवुड

अब राजनीति में पैर जमाने की तैयारी कर रही सनी लियोनी, खुद सोशल मीडिया पर किया ऐलान!

इस तस्वीर में सनी बुल डोजर के टायर पर चढ़ीं नजर आ रही हैं। इस तस्वीर के कैप्शन में सनी ने लिखा, 'करियर चेंज'।

2 min read
May 27, 2019
अब राजनीति में पैर जमाने की तैयारी कर रही सनी लियोनी, खुद सोशल मीडिया पर किया ऐलान!
अब राजनीति में पैर जमाने की तैयारी कर रही सनी लियोनी, खुद सोशल मीडिया पर किया ऐलान!

बॉलीवुड एक्ट्रेस Sunny Leone इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह आए दिन वीडियो या तस्वीरें शेयर करती हैं। हाल में सनी लियोनी ने एक और तस्वीर शेयर की। इस तस्वीर में सनी बुल डोजर के टायर पर चढ़ीं नजर आ रही हैं। इस तस्वीर के कैप्शन में सनी ने लिखा, 'कॅरियर चेंज'।

इस तस्वीर के कैप्शन को देख यूजर ने लिखा, क्या अब आप राजनीति में जा रही हैं?

बता दें कि 23 मई को जिस दिन मतगणना हो रही थी। इसी बीच एक प्राइवेट चैनल के एंकर ने पंजाब की गुरदासपुर सीट की अपडेट देते हुए सनी देओल की जगह सनी लियोनी का नाम ले लिया।

तभी से सनी को और एंकर को काफी ट्रोल किया गया। इसी वजह से सनी ने भी तुरंत राजनीति वाली बात पर चुटकी ली। लोगों ने भी कई तरह की बातें की। बता दें इन दिनों एक्ट्रेस रिएलिटी शो 'Splitsvilla' की शूटिंग में व्यस्त हैं।

Published on:
27 May 2019 08:42 am