शिकायतकर्ता मोहम्मद यूनुस सलीम दुर्रानी जो निम्मी के भतीजे हैं उन्होंने पुलिस को बताया कि आरोपी शेख ने पहले संपत्ति का बराबर बंटवारा करने का प्रस्ताव रखा था, लेकिन जब परिवार ने इसे खारिज कर दिया, तो उसने परिवार के प्रतिनिधि को धमकियां देनी शुरू कर दीं। पुलिस ने इस मामले में IPC की कई गंभीर धाराओं के तहत केस दर्ज किया है, जिनमें धारा 404 (मृत व्यक्ति की संपत्ति का बेईमानी से गबन), 406 (आपराधिक विश्वासघात), 420 (धोखाधड़ी), 465, 467, 468 (जालसाजी) और 471 शामिल हैं।