बॉलीवुड

सनी लियोनी का खुलासा- क्यों अपने भाई के निकनेम सनी को बनाया अपना नाम, मां ने दिए थे ताने

Sunny Leone on her stage: सनी लियोनी ने बताया है कि उनको ये नाम कैसे मिला है।

2 min read
Jul 20, 2023
सनी लियोनी एक दशक से बॉलीवुड और टीवी पर काम कर रही हैं।

Sunny Leone on her stage: सनी लियोनी ने एडल्ट इंडस्ट्री और बॉलीवुड, दोनों जगह काम किया है। सनी लियोनी कनाडा में रहने वाले एक सिख परिवार में जन्मी थीं। उनका नाम रखा गया था करनजीत कौर वोहरा। सनी लियोनी की पढ़ाई लिखाई भी करनजीत नाम से ही हुई। अमेरिका आने के बाद सनी ने जब कामकाज की तलाश शुरू की तो अपना नाम करनजीत से बदलकर सनी रख लिया। सनी ने एक बातचीत में खुलासा किया है कि क्यों उन्होंने ऐसा किया और कैसे नाम बदनलने के बाद उनको घर में बहुत कुछ सुनना पड़ा।

सनी के साथ लियोनी मैगजीन ने लगाया
सनी ने बताती हैं, मैं अमेरिका में एक मैगजीन के लिए इंटरव्यू दे रही थी। मेरा करनजीत वोहरा उन्हें बड़ा लग रहा था। उन्होंने मुझसे पूछा कि आप अपना नाम क्या रखना चाहेंगी। मैं उस पल कुछ भी नहीं सोच सकी। मेरे भाई का नाम संदीप सिंह है, हम उसे सनी कहते हैं। बस मैंने कह दिया कि फर्स्ट नेम सनी होगा। लास्ट नेम मैगजीन को जो ठीक लगे। मैंने अपना नाम सनी रखा तो मेरी को बहुत बुरा लगा। उनको भाई का नाम रख लेने से परेशानी थी। उन्होंने कई बार कहा कि दुनिया के सब नामों में से तुम्हें यही नाम मिला।


एडल्ट इंडस्ट्री छोड़ आईं भारत
एडल्ट इंसल्ट्री में एक दशक गुजारने के बाद सनी वह भारत आ गईं। उनको 2011 में बिग बॉस का हिस्सा बनने का मौका मिला। बिग बॉस के घर से निकलने के बाद उनको फिल्म मिल गई। जिसके बाद सनी का बॉलीवुड में डेब्यू हुआ। इसके बाद उन्होंने टीवी पर भी काम किया। जल्दी ही सनी लियोनी फिल्म 'कैनेडी' में नजर आएंगी। जिसे अनुराग कश्यप ने बनाया है।

Published on:
20 Jul 2023 02:49 pm
Also Read
View All