बॉलीवुड

सनी लियोनी को प्यार में मिला था धोखा, शादी से पहले टूट गया था रिश्ता, ब्रेकअप के बाद ऐसी हो गई थी हालत

सनी लियोनी ने हाल ही में अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर बात की है। एक्ट्रेस ने बताया कि उनके एक्स बॉयफ्रेंड ने शादी के दो महीने पहले ब्रेकअप कर लिया था।
less than 1 minute read
• •
Updated: 8 Apr 2024, 12:39 PM IST
sunny leone breakup
सनी लियोनी को प्यार में मिला था धोखा

सनी लियोनी (Sunny Leone) अपनी प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चे में रहती हैं। एक्ट्रेस ने आज इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बना ली है। हाल ही में सनी लियोनी ने अपनी निजी जिंदगी के बारे में बात करते हुए बड़ा खुलासा किया है। सनी ने एक शो के एपिसोड में बताया कि डेनियल से शादी के पहले उनकी सगाई किसी और शख्स से हुई थी। इस समय एक्ट्रेस तनुज विरवानी (Tanuj Virwani) के साथ डेटिंग रियलिटी शो 'एमटीवी स्प्लिट्सविला X5: एक्स स्क्वीज मी प्लीज' को होस्ट कर रही हैं।


स्प्लिट्सविला (Splitsvilla) के एक एपिसोड में सनी लियोनी ने कहा, “अपने पति से मिलने से पहले मेरी भी एक बार सगाई हो चुकी थी। मुझे लग रहा था कि कुछ गलत है, और सचमुच कुछ गलत था। वो मुझे धोखा दे रहा था। मैंने बस उससे पूछा कि क्या वो अब मुझसे प्यार करता है, और उसने कहा, ‘नहीं, मैं अब तुमसे प्यार नहीं करता। ये हमारी शादी से दो महीने पहले की बात है। हवाई में डेस्टिनेशन वेडिंग(Destination Wedding) के लिए सभी तैयारी पूरी हो गई थी। ड्रेस भी फाइनल हो गई थी। ये मेरी जिंदगी का सबसे बुरा अहसास था।

ब्रेकअप के बाद एक्ट्रेस टूट चुकी थीं पर भगवान ने डेनियल (Daniel) को उनकी जिंदगी में किसी फरिश्ते की तरह भेजा। सनी ने बताया कि, “मेरे पति, जो मेरी मां के निधन के समय मेरे साथ मौजूद थे। मेरे पिता का निधन हुआ तब भी वो मेरे साथ थे और तब से लेकर आज तक वो मेरे साथ हैं ऊपर वाले के पास तुम्हारे लिए बेहतरीन प्लान होता है, जो तुम डिजर्व करते हो”

Published on:
Also Read
View All
नसीरुद्दीन शाह के ‘मैं हूं दिमागी नक्सल’ वाले बयान पर शुरू हुआ विवाद, बॉलीवुड से लेकर राजनीतिक गलियारों में भी छिड़ी बहस

नसीरुद्दीन शाह के ‘दिमागी नक्सल’ वाले बयान पर परेश रावल ने कसा तंज, बोले- ‘सबको हक है अपनी बात कहने का’

वीर पहाड़िया पर तंज से लेकर मां श्रीदेवी को याद करने तक, जान्हवी कपूर ने ‘कॉफी’ पीते-पीते किए कई खुलासे

Ramayana Review: रणबीर कपूर की परफॉर्मेंस पर फिदा हुईं ‘ये जवानी है दीवानी’ की एक्ट्रेस, रामायण देखकर बोलीं पूर्णा जगन्नाथन- ‘मैग्नेटिक परफॉर्मेंस’

‘रामायण’ के वर्ल्ड प्रीमियर के बाद कैलिफोर्निया में कंटेंट क्रिएटर से मिले रणबीर कपूर, बोले- ‘बस मेहनत करते रहो’