
हनुमान पर बनी है ये हॉलीवुड फिल्म इंडिया में नहीं हो पा रही रिलीज
देव पटेल की फिल्म 'मंकी मैन' इंडिया में रिलीज नहीं हो पा रही है। इस फिल्म का दुनिया भर में प्रीमियर 5 अप्रैल को हुआ है। वहीं यह फिल्म 19 अप्रैल को भारत में रिलीज होनी थी। ये एक रिवेंज एक्शन ड्रामा फिल्म है जो दिखाती है कि कैसे आस्था सबसे अच्छा हथियार हो सकती है। दुनियाभर में धूम मचाने वाली ये फिल्म भारत में विवादों में है। इस फिल्म को बहुत ज्यादा हिंसा, सेक्सुअल सीन और हिंदू धर्म की कहानियों के कारण भारत में रिलीज नहीं होने दिया जा रहा है।
‘मंकी मैन’ के नायक की कहानी हनुमान से प्रेरित है।फिल्म "मंकी मैन" में बॉबी नाम के एक किरदार की कहानी है, जो अपनी एकलौती मां के साथ जंगल में रहता है। उसकी मां ने बचपन में बॉबी को हिंदू वानर देवता, भगवान हनुमान की कहानियां सुनाती थीं। बाद में बॉबी का सामना एक ऐसे आदमी से हो जाता है जो पॉलिटिक्स में अच्छी-खासी पहुंच रखता है। इस आदमी की पार्टी का रंग भगवा है। इस रंग को लेकर विवाद होना तय था।
सेंसर बोर्ड माइथोलॉजी और भगवा रंग को लेकर कोई रिस्क नहीं लेना चाहता। यही वजह है कि ‘मंकी मैन’ के पहले प्रोमो में दिख रहे भगवा पोस्टर को आगे लाल कर दिया गया है। एक रिपोर्ट के मुताबिक अगर सेंसरशिप प्रक्रिया समय पर पूरी हो जाती है, तो मंकी मैन 19 अप्रैल को भारत में रिलीज होगी। नहीं तो उम्मीद है कि फिल्म एक हफ्ते बाद 26 अप्रैल को बड़े पर्दे पर रिलीज हो सकती है।
Published on:
7 Apr 2024, 12:20 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.