
बॉलीवुड की खूबसूरत और हॉट एक्ट्रेस सनी लियोनी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है। सनी रोजाना अपने फैंस के लिए लेटेस्ट तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती है। हाल ही में सनी लियोनी का एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में वह अपने पति डेनियल वेबर के बारे में कई खुलासे करती नजर आ रही है। सोशल मीडिया पर इस वीडियो को खूब पसंद किया जा रहा है और इस पर कमेंट भी बहुत आ रहे है।
दरअसल, सनी लियोनी का रिवली वीडियो वायरल हो रहा है। इस में वह अपने पति डेनियल वेबर के बारे में खुलासे कर रही है। वो भी अपने पति के सामने ही, लेकिन डेनियल इससे बेखबर नजर आ रहे हैं। सनी लियोनी का वीडियो मानव मंगलानी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। इसमें सनी अपनी फैमिली के लॉकडाउन टाइम को दिखा रही हैं। वह वीडियो को ये कहकर शुरू करती हैं कि वो दिखाने जा रही हैं कि उनके पति डेनियल इस लॉकडाउन में क्या कर रहे हैं। वीडियो पर 'रिवील' लिखा भी नजर आ रहा है। वीडियो काफी फनी है। जिसमें वो अपने पति के सामने ही चोरी से उनका वीडियो ले रही हैं और डेनियल को इसकी खबर तक नहीं हो रही है।
वीडियो में आप देख सकते है कि किस तरह डेनियल खाना जला देते हैं, पूरे दिन पजामा में टीवी देख रहे होते हैं। पूरा टाइम घर पर लेटे-लेटे निकाल रहे हैं। यही नहीं वो दिन में सो भी लेते हैं और पूरा टाइम सेल्फी लेते नजर आते हैं। सनी लियोनी इस वीडियो में अपनी पति से रूटीन से काफी गुस्से में दिख रही हैं लेकिन फैंस को उनका ये वीडियो बहुत फनी लग रहा है।