
मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोन अपनी अदाकारी के साथ ही ब्यूटी के लिए भी जानी जाती हैं। सोशल मीडिया पर एक्टिव सनी 47.6 मिलियन से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। उनकी एक-एक पोस्ट पर लाखों लाइक्स और हजारों कमेंट्स आते हैं। हाल ही सनी ने एक वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इसमें उनके चेहरे पर चोट के निशान नजर आ रहे हैं।
चेहरे पर चोट के निशान
सनी लियोन ने हाल ही अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ वीडियोज शेयर किए हैं। इन वीडियोज में सनी के चेहरे पर चोट के निशान नजर आ रहे हैं। इस हालत में सनी अपनी टीम के साथ मस्ती करती नजर आ रही है। दरअसल, सनी के चेहरे पर ये चोट के निशान असली नहीं है। ये फिल्म के सेट पर किया गया उनका मेकअप है, जिससे उनका चेहरा चोटिल नजर आ रहा है। एक वीडियो के कैप्शन में सनी ने लिखा,'जब आप काम कर रहे हों और वे लोग खाना खा रह हों।' एक दूसरे वीडियो में सनी इसी मेकअप में डोसा खाती नजर आ रही हैं। इस दौरान वह एक्साइटमेंट में डांस भी कर र ही हैं। इस वीडियो के कैप्शन में सनी ने लिखा,'क्या आप बता सकते हैं, मैंने कितने डोसा खाए।'
तमिल फिल्म 'शीरो' से सनी का फर्स्ट लुक आउट
गौरतलब है कि सनी के ये चोट के निशान वाले वीडियोज उनकी तमिल फिल्म 'शीरो' के हैं। इस फिल्म से सनी का फर्स्ट लुक भी जारी हो चुका है। अपनी फर्स्ट लुक पर सनी ने कैप्शन देते हुए लिखा है,'"मेरी पहली तमिल फिल्म 'शीरो' का फर्स्ट लुक।'
'शीरो' में होगा दमदार किरदार
सनी के फिल्म 'शीरो' के इस पोस्टर में भी उनके चेहरे पर चोट के निशान देखे जा सकते हैं। सनी का इतना गंभीर और एग्रेसिव लुक पहली बार देखने को मिला है। इससे अंदाज लगाया जा सकता है कि इस तमिल फिल्म में सनी का रोल कितना दमदार होगा।