सनी लियोनी (Sunny Leone) ने शेयर की अपनी बिकिनी तस्वीर स्विमिंग पूल के बीचों-बीच कातिलाना अंदाज में दिया पोज़
नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोनी (Sunny Leone) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह आए दिन अपनी बोल्ड तस्वीरों को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं। अब हाल ही में उन्होंने अपनी बिकिनी तस्वीरें शेयर की हैं, जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। स्विमिंग पूल के बीचों-बीच खड़े होकर सनी कातिलाना अंदाज में पोज़ देती नजर आ रही हैं।
इस तस्वीर को सनी लियोनी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट (Sunny Leone Instagram) से शेयर किया है। पीच कलर की बिकिनी पहने सनी का अंदाज देखने लायक है। वह काफी शानदार लग रही हैं। उन्होंने सन ग्लासेस लगाए हुए हैं, जिसमें उनका लुक काफी हॉट लग रहा है। उनकी ये फोटो अब सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। फैंस को उनका ये हॉट अंदाज काफी पसंद आ रहा है। उनकी तस्वीर पर अब तक 9 लाख से ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं। वहीं, फैंस कमेंट कर उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं।
इससे पहले सनी लियोनी ने अपनी क्रिकेट खेलते हुए नजर आई थीं। दरअसल, वह इन दिनों स्प्लिट्सविला की शूटिंग के सिलसिले में रणविजय के साथ केरल में हैं। ऐसे में केरल में सनी ने खाली समय में क्रिकेट का सहारा लिया। उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपना एक वीडियो शेयर किया, जिसनें वह शानदार शॉट लगा रही हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए सनी ने कैप्शन में लिखा, ''क्या मैं इंगलैंड का सामना करने के लिए अपनी किट पैक कर सकती हूं।'' उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ।
वर्क फ्रंट की बात करें तो सनी लियोनी जल्द ही एक एक्शन सीरीज में नजर आएंगी। इस वेब सीरीज को विक्रट भट्ट ने लिखा है और वो ही इसका निर्देशन करेंगे। कहा जा रहा है कि इसके कुल 10 एपिसोड दिखाए जाएंगे। फिल्मों की बात करें तो सनी लियोनी ने जिस्म 2 से अपना डेब्यू किया। उसके बाद वह हेट स्टोरी -2, रागिनी एमएमएस-2, मस्तीज़ादे, एक पहेली लीला जैसी फिल्मों में काम कर चुकी हैं।