
बॉलीवुड अभिनेत्री सनी लियोनी सोशल मीडिया के जरिए हमेशा अपने फैंस से जुड़ी रहती और पल-पल अपनी नई अपडेट शेयर करती रहती हैं। सनी को बॉलीवुड इंडस्ट्री में एक हॉटेस्ट एक्ट्रेस के रूप में जाना जाता है। जिन्होंने हाल में अपने सेक्सी फैशन सेंस के लिए इंटरनेट पर खलबली मचा रखी है। उन्होंने हाल में अपने इ्ंस्टाग्राम पर एक नई तस्वीर शेयर की जो इंटरनेट पर जबरदस्त वायरल हो रही है।
इस तसवीर में सनी लियोनी बैकलेस ब्लैक गाउन में नजर आ रही है। फैशन वर्ल्ड में उनके इस लुक की खूब चर्चा हो रही है और उनके साथ ही उनके फैशन सेंस की भी खूब तारीफ की जा रही है। इस लुक में वे गजब ढा रही हैं। बालों को बांधे और ब्लैक जेमस्टोन ईयररिंग्स पहने सनी की खूबसूरती और भी निखर कर सामने आ रही है। बैकलेस ड्रेस कैरी करने का अलग ही अंदाज होता है जिसमें सनी लियोनी बाजी मारती नजर आ रही हैं।
हाल ही में सनी लियोनी ने एक बेटी गोद ली है और वे पेरेंटिंग टाइम को खासा इंज्वॉय कर रही है। वे कई बार पति डेनियल वीबर और बेटी संग स्पॉट हुई हैं। सनी लियोनी संजय दत्त की कमबैक फिल्म 'भूमि' के आइटम नंबर 'ट्रिपी-ट्रिपी' में नजर आई थी। इस डांस नंबर को लोगों ने बेहद पसंद किया था। इससे पहले वे अजय देवगन स्टारर फिल्म 'बादशाहो' में इमरान हाशमी संग थिरकती दिखीं थीं।
बता दें कि सनी लियोनी जल्द ही राजीव वालिया की रोमांटिग ड्रामा फिल्म 'तेरा इंतजार' में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में अरबाज खान संग रोमांस करती नजर आएंगी। फिल्म 24 नवंबर को रिलीज होगी। राजशेखर की आने वाली तेलुगू फिल्म गरुड़ वेग में भी वह एक गाने में नजर आएंगी। इससे पहले अजय देगवन की फिल्म बादशाहो में एक आइटम नंबर में नजर आई थीं।