बॉलीवुड

सुशांत के फैंस ने की सलमान खान की फिल्म ‘राधे’ को बैन करने की मांग, #BoycottRadhe हो रहा है तेजी से ट्रेंड

13 मई को बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की फिल्म राधे:योर मोस्ट वॉन्टेड भाई रिलीज़ हो गई है। जिसके बाद से सोशल मीडिया पर #BoycottRadhe खूब ट्रेंड हो रहा है।
2 min read
Sushant's fans raise voice to ban Salman Khan's film 'Radhe
Sushant's fans raise voice to ban Salman Khan's film 'Radhe

नई दिल्ली। बीते दिन यानी कि 13 मई को बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की फिल्म 'राधे: योर मोस्ट वॉन्टेड भाई' रिलीज़ हो गई है। फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर रिलीज़ की गई है। एक लंबे समय बाद सलमान खान बड़े पर्दे पर आए हैं। जिसे लेकर उनके फैंस में खासी खुशी देखने को मिल रही है। फिल्म में सलमान को एक्शन करता देख फैंस की एक्साइटमेंट और भी बढ़ गई हैं। वहीं फिल्म को लेकर मिला-जुला रिव्यू सामने आ रहे हैं। वहीं जहां फिल्म को रिलीज़ हुए महज कुछ ही घंटे हुए हैं। ऐसे में सलमान की फिल्म को भी बायकॉट होने का डर सताने लगा है। चलिए आपको बतातें हैं आखिर क्यों?

सुशांत सिंह राजपूत की मौत में आया था सलमान खान का नाम

14 जून 2020 इस तारीख को शायद ही कोई भूल सकता है। 14 जून को बॉलीवुड के यंग एक्टर सुशांत सिंह राजपूत अपने मुंबई स्थित घर में मृत पाए गए थे। सुशांत की मौत के बाद कई बड़े खुलासे हुए। जिसमें बताया गया था कि सुशांत को फिल्म इंडस्ट्री से बायकॉट कर दिया गया था। जिसकी वजह से वह काफी परेशान चल रहे थे और लंबे से डिप्रेशन में थे। सुशांत को इंडस्ट्री से बाहर निकालने की लिस्ट में जहां यश राज फिल्म्स, डायरेक्टर करण जौहर से जैसे कई बड़े नाम सामने आए। वहीं इस लिस्ट में सलमान खान का नाम भी शामिल हुआ।

बताया गया कि इंडस्ट्री के नामचीन लोगों ने साथ में मिलकर सुशांत को काम देने से मना कर दिया और उन्हें सुसाइड करने पर मजबूर कर दिया। जिसके बाद सुशांत के चाहने वालों ने बॉलीवुड के साथ-साथ इन तमाम लोगों को भी बायकॉट करना शुरू कर दिया।

ट्विटर पर ट्रेंड हुआ #BoycottRadhe

सलमान खान की फिल्म राधे पर भी सुशांत के फैंस गुस्सा जाहिर कर रहे हैं। यही वजह है कि अब सोशल मीडिया राधे’ का बहिष्कार करने की मांग ट्विटर पर तेजी से उठने लगी है। थी। ट्विटर पर #BoycottRadhe तेजी से ट्रेंड कर रहा है। वहीं यूजर भी सलमान पर सुशांत की मौत का गुस्सा उतारते हुए साफ दिखाई दे रहे हैं। एक यूजर ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि 'नो सुशांत, नो बॉलीवुड राधे फिल्म का बहिष्कार करो #BoycottRadhe।' वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा है कि 'सलमान खान को बॉलीवुड के साथ-साथ हर जगह से बायकॉट करो, क्योंकि हर क्राइम का जिम्मेदार वही है।'

फिल्म 'सड़क' भी हुई थी बायकॉट

सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद डायरेक्टर महेश भट्ट की फिल्म 'सड़क' रिलीज़ हुई थी। इस फिल्म में एक्ट्रेस आलिया भट्ट, संजय दत्त, आदित्य भट्ट मुख्य भूमिका में नज़र आए थे। फिल्म के रिलीज़ होते ही सुशांत के फैंस डिस्लाइक की बाढ़ ला दी थी। जिसके चलते 'सड़क' सबसे बड़ी फ्लॉप फिल्म साबित हुई थी।

Published on:
14 May 2021 01:29 pm
Also Read
View All
‘मैं तो बिल्ली हूं, असली टाइगर तो सलमान ही हैं’, हमले के बाद टाइगर श्रॉफ का पुराना बयान हुआ वायरल, भाईजान के लिए कही थी ये बात

‘ये सिर्फ धमकियां नहीं, गोलियां चली हैं’, टाइगर श्रॉफ पर हुए हमले पर राकेश बेदी ने जताई चिंता बोले- ‘डर में कैसे काम करेंगे कलाकार?

‘अंडरवर्ल्ड का समय लौट आया है’, टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद बिफर गए वारिस पठान, बोले- ये क्या चल रहा है

‘असली हिम्मत इसे कहते हैं’, घायल ड्राइवर को खुद अस्पताल ले कर पहुंचे टाइगर श्रॉफ, फैंस बोले- रियल लाइफ हीरो

टाइगर श्रॉफ पर हमला करने वाले आरोपी के पिता का आया बयान, बोले- 10-12 सालों से कोई बात नहीं हुई