बॉलीवुड

Sushant singh rajput: सुशांत के लिए संदीप बनाएंगे फिल्म ‘वंदे भारतम’, शेयर किया पोस्टर

सुशांत के लिए संदीप बनाएंगे फिल्म 'वंदे भारतम' शेयर किया पोस्टर
2 min read
• •
Updated: 21 Jun 2020, 10:18 AM IST
sushant singh rajput
sushant singh rajput

सुशांत सिंह राजपूत को लेकर फिल्म निर्माता संदीप सिंह फिल्म 'वंदे भारतम' बना रहे हैं। जिसका पोस्टर उन्होंने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। इसी के साथ उन्होंने सुशांत के लिए लिखा है। 'मैं आपसे वादा करता हूं, मैं यह फिल्म बनाऊंगा और यह एसएसआर की प्रेममयी स्मृति को श्रद्धांजलि होगी। जिन्होंने लाखों लोगों को प्रेरित किया है और उन्हें आशा दी है कुछ भी संभव है, बस सपने देखें और इस पर विश्वास करें। इस फिल्में पर चर्चा हम एक साथ करने का सपना देखते थे.... फिल्म 'वंदे भारतम्' । अब मैं सिर्फ आपकी यादों के साथ रह गया हूं और यह पोस्टर जो सच होने लगा था , यह फ़िल्म मेरे भाई आपकी आत्मा की अखंड ज्योति का प्रतीक बन गया है।

आपको बता दें कि फिल्म अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत और संदीप सिंह की दोस्ती काफी लंबे समय से रही है। संदीप सिंह ने फिल्म वंदे भारतम् के लिए सुशांत सिंह राजपूत को कास्ट किया था। यह दोनों इस फ़िल्म पर एक साथ काम करने वाले थे, संदीप ने बताया कि उन्होंने सुशांत से वादा किया था, कि इस फिल्म का निर्देशन वही करेंगे।

उन्होंने लिखा आपने मुझे एक वचन दिया था। हम बिहारी भाई एक दिन इस इंडस्ट्री पर शासन करेंगे, ओर आपके और मेरे जैसे सभी युवा सपने देखने वालों के लिए प्रेरणा और सपोर्ट सिस्टम बनेंगे । आपने मुझसे वादा किया था कि मेरी पहली फिल्म का निर्देशक बनना। राज शांडिल्य इसका लेखन कर रहे थे और हम इसे एक साथ प्रोड्यूस करने वाले थे। मुझे आपके विश्वास की आवश्यकता थी, जो विश्वास आपने दिखाया था, वह मेरी ताकत थी। अब, आप चले गए हैं..... मैं खो गया हूं .....। अब बताओ मैं इस सपने को कैसे पूरा करुं। अब मेरे जैसे का हाथ कौन थामेगा, कौन मुझे एसएसआर की ताकत देगा, मेरे भाई? उन्होंने इस फिल्म को सुशांत के लिए एक श्रद्धांजलि के रूप में बनाने का बात कही है।

Published on: