बॉलीवुड

Sushant की तबियत खराब होने पर रिया चक्रवर्ती के पापा लाते थे दवाई, एक्टर के करीबी दोस्त का खुलासा

बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) की मौत को लेकर हर दिन नए खुलासे हो रहे हैं। हाल ही में सुशांत और रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty) की एक करीबी दोस्त ने दोनों के बारे में कुछ अहम बातें बताई हैं।

2 min read
sushant_singh_rajput.jpg
Sushant Singh Rajput Rhea Chakraborty

नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) की मौत को लेकर हर दिन नए खुलासे हो रहे हैं। हाल ही में सुशांत और रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty) की एक करीबी दोस्त ने दोनों के बारे में कुछ अहम बातें बताई हैं। दोस्त ने बताया कि रिया चक्रवर्ती सुशांत के पैसों को तो कंट्रोल करती ही थी साथ ही वो अपनी शॉपिंग पर भी सुशांत के काफी पैसे खर्च करती थीं।

टाइम्स नाउ की खबर के मुताबिक, दोस्त का दावा है कि रिया चक्रवर्ती सुशांत के दिमाग में भूत-प्रेत की बातें भरती रहती थीं। जब दोस्त ने रिया को यह सब करने से रोका तो उनका घर पर ही आना बंद कर दिया गया। इसके साथ ही दोस्त ने बताया कि सुशांत की तबियत खराब होने पर रिया चक्रवर्ती के पापा ही उनके लिए दवाईयां लेकर आया करते थे। दोस्त के मुताबिक, सुशांत और रिया के बीच कुछ अजीब था।

आपको बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput Death) 14 जून को अपने घर में मृत पाए गए थे। उनकी आकस्मिक मौत ने सभी को हिला कर रख दिया था। मुंबई पुलिस ने इसे सुसाइड के तौर पर लेते हुए इस केस की जांच कर रही थीं। लेकिन पूरे देश में यह कोई मानने को तैयार नहीं था कि सुशांत जैसा खुशमिजाज, जिंदादिल और जिसने जिंदगी के लिए कई सपने देखे हों, वो सुसाइड कर सकता है। ऐसे में सोशल मीडिया पर फैंस ने सुशांत के करीबियों ने सीबीआई जांच की मांग की। और दो महीने बाद बुधवार को सुप्रीम कोर्ट ने इस केस की जांच सीबीआई को सौंप दी। सीबीआई के पास केस आते ही उन्होंने अपनी जांच शुरू कर दी है। सीबीआई ने लगातार दो दिन सुशांत के साथ रह रहे सिद्धार्थ पिठानी, नीरज और दिपेश से पूछताछ की। खबरों के मुताबिक सिद्धार्थ पिठानी (Sidharth Pithani) और नीरज के बयानों में विरोधाभास दिखा।

Published on:
24 Aug 2020 10:04 am