बॉलीवुड

सुशांत सिंह राजपूत 55 लाख की दूरबीन से देखते थे चांद पर अपना यह प्लॉट

सुशांत सिंह राजपूत 55 लाख की दूरबीन से देखते थे चांद पर अपना यह प्लॉट

less than 1 minute read
Jan 21, 2021
फिल्म अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत

बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत 14 जून 2020 को दुनिया छोड़कर चले गए है। लेकिन उनकी याद आज भी फैंस के दिलों में जिंदा है। उनकी बर्थ एनिवर्सरी पर तमाम फैन उन्हें याद करते हुए श्रद्धांजलि दे रहे हैं। ऐसे में उनसे जुड़े किस्से भी सोशल मीडिया पर शेयर हो रहे हैं।

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत बॉलीवुड के पहले अभिनेता थे। जिन्होंने चांद पर प्लॉट खरीदा था और वे इस प्लॉट को देखने के लिए एक विशेष प्रकार की दूरबीन का उपयोग करते थे। जिसकी कीमत करीब 55 लाख रुपए बताई जाती है।

सुशांत सिंह राजपूत ने AIEEE में 7 वी रैंक प्राप्त की थी और फिजिक्स में राष्ट्रीय ओलंपियाड भी जीता था। वैसे उन्होंने दिल्ली कॉलेज फॉर इंजीनियरिंग में प्रवेश लिया और 3 साल की पढ़ाई करने के बाद उन्होंने इंजीनियरिंग की अपेक्षा एक्टिंग की दुनिया में अपना कैरियर बनाना शुरू किया था। वे पहले टीवी फिर फ़िल्म इंडस्ट्री में अपनी अलग ही पहचान बना चुके थे।

जानकारी के अनुसार सुशांत सिंह राजपूत ने मीड 14 ESC lx600 ब्रांड का एक टॉप क्लास दूरबीन खरीदा था। जिसकी कीमत करीब 55 लाख रुपये बताई जाती है। सुशांत इस दूरबीन से चांद पर खरीदी अपनी जमीन को देखते थे। उनके पास एक एडवांस टेलीस्कोप मीड 14 lx00 था, उन्होंने टेलीस्कोप अपनी चांद पर खरीदी इस प्रॉपर्टी पर नजर रखने के लिए लिया था। उन्होंने यह जमीन इंटरनेशनल लूनर लैंडस रजिस्ट्री से खरीदी थी।

Published on:
21 Jan 2021 04:52 pm
Also Read
View All