बॉलीवुड

Sushant के बॉडीगार्ड ने किया खुलासा, एक्टर रहते थे बीमार और रिया चक्रवर्ती घर की छत पर करती थीं पार्टियां

अब हाल ही में सुशांत के बॉडीगार्ड (Sushant's Bodyguard) ने भी रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty) पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। बॉडीगार्ड ने बताया कि सुशांत के घर पार्टियां होती थीं जिसमें सुशांत शामिल नहीं होते थे।

2 min read
Sushant's Bodyguard allegations on Rhea

नई दिल्ली: सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) की मौत की गुत्थी उलझती जा रही है। मुंबई पुलिस (Mumbai Police) को इस केस की छानबीन करते हुए डेढ़ महीने बीत चुका है लेकिन अभी भी उनके हाथ कोई अहम सुराग नहीं लगा है। ऐसे में सुशांत के पिता केके सिंह (Sushant's Father KK Singh) ने रिया चक्रवर्ती और उनके परिवार के खिलाफ पटना में एफआईआर दर्ज करवाई है। साथ ही उनपर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। जिसके बाद से रिया (Rhea Chakraborty) को लेकर कई खुलासे हो रहे हैं।

अब हाल ही में सुशांत सिंह राजपूत के बॉडीगार्ड (Sushant's Bodyguard) ने भी रिया चक्रवर्ती के खिलाफ कई गंभीर आरोप लगाए हैं। सुशांत के बॉडीगार्ड ने एक चैनल से बात करते हुए कहा कि सुशांत सिंह राजपूत के घर कई पार्टियां होती थीं। जिसमें सुशांत शामिल नहीं होते थे। घर के कई फिजूलखर्चे थे। जिससे उनका कोई लेना-देना नहीं होता था। वह अक्सर बीमार रहते थे और अपने कमरे में सोते रहते थे। वहीं, उनके घर में पार्टियां चलती रहती थीं। पार्टियों में रिया चक्रवर्ती और उनका पूरा परिवार होता था।

इसके अलावा सुशांत के बॉडीगार्ड ने रिया पर लगे आरोपों को लेकर कहा कि मामले की जांच होनी चाहिए और सुशांत को न्याय मिलना चाहिए। रिया से मिलने के बाद सुशांत का व्यवहार काफी बदल गया था। उनके पूरे स्टाफ को बदल दिया गया था। बस मैं ही अकेला था जो पुराने स्टाफ में से था। बॉडीगार्ड ने कहा कि सुशांत के घर पर केवल रिया के ही परिवार वाले आते थे। सुशांत के घरवाले कभी नहीं आते थे। पैसों का पूरा हिसाब रिया रखती थीं। घर के सभी खर्चों का हिसाब सुशांत के पैसों से ही होता था। सुशांत के अपने खर्चे काफी कम थे। ऐसे में अगर 15 करोड़ खर्च हुए हैं तो इसकी जांच होनी चाहिए।

इसके बाद सुशांत के बॉडीगार्ड ने बताया कि हम लोग जब भी उनसे मिलने के लिए कहते थे तो हमें बताया जाता था कि वो सो रहे हैं। पहले सब कुछ ठीक था लेकिन यूरोप टूर के बाद से उनकी तबीयत खराब होने लगी। उसके बाद से वो बीमार रहते थे। आपको बता दें कि सुशांत की मौत मामले की जांच मुंबई पुलिस (Mumbai Police) के साथ-साथ बिहार पुलिस (Bihar Police) भी कर रही है।

Published on:
01 Aug 2020 10:48 am
Also Read
View All