बॉलीवुड

Sushant Singh Rajput Death Case: बिहार DGP ने कहा- पूरा देश कर रहा है सुप्रीम कोर्ट के फैसले का इंतजार

सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) की मौत के मामले में आज सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) बड़ा फैसला करेगा।

less than 1 minute read
sushant_singh_rajput_case.jpg
Sushant Singh Rajput Case

नई दिल्ली: सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) की मौत के मामले में आज सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) बड़ा फैसला करेगा। कोर्ट आज रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty) की जांच को पटना से मुंबई ट्रांसफर करने की याचिका पर अपना फैसला सुनाएगा। इस पूरे मामले पर बिहार के डीजीपी गुप्तेश्वर पांडे भी अपनी नजर बनाए हुए हैं। उन्होंने कहा है कि पूरे देश को सुप्रीम कोर्ट के फैसले का इंतजार है। मुझे शुरू से लगता है कि इंसाफ मिलेगा।

बिहार डीजीपी गुप्तेश्वर पांडे ने इससे पहले मुंबई पुलिस की जांच को कटघरे में रखते हुए कहा था कि मुंबई पुलिस पूरे देश में क्या संदेश दे रहे हैं। अब नागरिकों को उनपर भरोसा नहीं है। इसलिए सीबीआई को मामले की जांच करने देनी चाहिए। हम सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले में सिर्फ न्याय चाहते हैं।

आज सुप्रीम कोर्ट के फैसले से साफ हो जाएगा कि बिहार में दर्ज रिया चक्रवर्ती के खिलाफ एफआईआर को मुंबई ट्रांसफर किया जाएगा या नहीं। इसके साथ ही यह भी तय हो जाएगा कि सुशांत सिंह राजपूत की मौत की जांच सीबीआई करेगी या फिर पटना से केस ट्रांसफर होकर मुंबई पुलिस को सौंप दिया जाएगा। बता दें कि सुशांत के पिता केके सिंह ने 28 जुलाई को रिया चक्रवर्ती और उनके परिवार के खिलाफ बिहार में एफआईआर दर्ज करवाई थी। इस एफआईआर में उन्होंने खुदकुशी के लिए उकसाने से लेकर करोड़ो रुपए की हेरफेर का आरोप लगाया था। जिसके बाद से रिया से इस केस में मुख्य आरोपी के रूप में पूछताछ जारी है।

सुशांत सिंह राजपूत 14 जून को अपने घर में मृत पाए गए थे। जिसके बाद मुंबई पुलिस इसकी सुसाइड के एंगल से जांच कर रही थी। हालांकि सुशांत के पिता केके सिंह ने रिया चक्रवर्ती के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाकर केस को एक नया मोड़ दे दिया।

Published on:
19 Aug 2020 11:18 am