बॉलीवुड

Sushant Singh Rajput Case: अपना बयान दर्ज कराने पुलिस स्टेशन पहुंचे महेश भट्ट

अब डायरेक्टर महेश भट्ट (Mahesh Bhatt) से पुलिस ने पूछताछ की है। महेश भट्ट आज संता क्रूज़ पुलिस स्टेशन अपना बयान दर्ज करवाने पहुंचे। पुलिस स्टेशन से निकलते हुए उनकी कुछ तस्वीरें और वीडियोज़ सामने आईं हैं।

2 min read
sushant_singh_rajput_1.jpg
Mahesh Bhatt at Police Station

नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) के निधन को एक महीने से ज्यादा का वक्त हो गया है। लेकिन पुलिस अभी तक भी उनके आत्महत्या के कारणों का पता नहीं लगा पाई है। सोशल मीडिया (Social Media) पर लगातार सुशांत की मौत की जांच सीबीआई द्वारा कराने की मांग उठ रही है। हालांकि महाराष्ट्र के गृहमंत्री अनिल देशमुख (Anil Deshmukh) ने कुछ वक्त पहले सीबीआई जांच से इंकार कर दिया था। उन्होंने कहा कि मुंबई पुलिस इस केस को हैंडल करने में सक्षम है। ऐसे में अब पुलिस इस केस में कोई भी सुराग नहीं छोड़ रही है। हाल ही में महेश भट्ट (Mahesh Bhatt) को पुलिस ने समन भेजा था।

अब डायरेक्टर महेश भट्ट (Mahesh Bhatt) से पुलिस ने पूछताछ की है। महेश भट्ट आज संता क्रूज़ पुलिस स्टेशन अपना बयान दर्ज करवाने पहुंचे। पुलिस स्टेशन से निकलते हुए उनकी कुछ तस्वीरें और वीडियोज़ सामने आईं हैं। जिसमें वह चेहरे पर मास्क लगाए और फेस शील्ड पहले नजर आ रहे हैं। महेश भट्ट से पूछताथ कितनी देर चली और उनसे क्या-क्या सवाल पूछे गए इसके बारे में अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

आपको बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत आत्महत्या मामले में पुलिस ने 40 से ज्यादा लोगों से पूछताछ की है। जिसमें उनके परिवार वाले, करीबी दोस्त और इंडस्ट्री के कई लोग शामिल हैं। हाल ही में पुलिस ने सुशांत की आखिरी फिल्म Dil Bechara के निर्देशक मुकेश छाबड़ा (Mukesh Chhabra), यशराज फिल्म्स के अध्यक्ष आदित्य चोपड़ा, वाईआरएफ के कास्टिंग निर्देशक शानू शर्मा और फिल्म क्रिटिक राजीव मसंद से पूछताछ की है। इसके साथ ही पुलिस करण जौहर के मैनेजर से भी पूछताछ करेगी।

सुशांत सिंह राजपूत ने 14 जून को मुंबई (Mumbai) स्थित अपने घर में फांसी लगा ली थी। उनकी आत्महत्या के बाद फिल्म इंडस्ट्री के कई लोग कटघरे में हैं। सोशल मीडिया पर कहा जा रहा है कि सुशांत नेपोटिज्म (Nepotism) का शिकार हुए थे। कई फिल्मों से उन्हें निकाल दिया गया था। जिसके बाद से वह डिप्रेशन में थे और उसका इलाज करवा रहे थे।

Published on:
27 Jul 2020 05:39 pm