बॉलीवुड

सुशांत सिंह राजपूत की बहन प्रियंका को बॉम्बे हाईकोर्ट ने दिया बड़ा झटका, रिया चक्रवर्ती ने लगाए थे गंभीर आरोप

सुशांत सिंह राजपूत की बहनों पर रिया चक्रवर्ती ने लगाए थे गंभीर आरोप बॉम्‍बे हाईकोर्ट ने प्रियंका के खिलाफ केस को बरकरार रखने का दिया फैसला

2 min read
Feb 15, 2021
Sushant Singh Rajput sister

नई दिल्ली: दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) की मौत से जुड़े केस में उनकी बहन प्रियंका सिंह को बॉम्‍बे हाईकोर्ट (Bombay High court) ने बड़ा झटका दिया है। दरअसल, बॉम्‍बे हाईकोर्ट ने प्रियंका के खिलाफ रिया चक्रवर्ती द्वारा दायर किए गए केस को बरकरार रखा है।

फैसले को देंगे चुनौती

रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty) ने सुशांत की बहनों पर गंभीर आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी। जिस पर सुनवाई करते हुए सोमवार को बॉम्‍बे हाईकोर्ट ने मीतू सिंह के खिलाफ दायर याचिका को रद करने का फैसला दिया है। लेकिन प्रियंका के खिलाफ दर्ज एफआईआर को खारिज करने से इनकार कर दिया। प्रियंका के वकील ने कहा है कि वह इस फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देंगे।

गलत दवाई देने का लगाया था आरोप

पिछले साल रिया चक्रवर्ती ने सुशांत सिंह राजपूत की दोनों बहनों मीतू सिंह और प्रियंका के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी। उन्होंने आरोप लगाया था कि दोनों बहनें दिल्ली के डॉक्टर तरुण कुमार से मिली थीं और सुशांत की मानसिक स्थिति को जाने बिना ही उनके लिए दवाई का फर्जी बनवाया था। रिया ने आरोप लगाया कि प्रियंका और मीतू की दवाई के बाद ही सुशांत की मौत हुई। एक्ट्रेस की शिकायत पर मुंबई पुलिस ने 8 सितंबर, 2020 को प्रियंका सिंह और मीतू सिंह सहित डॉ. तरुण कुमार के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी।

बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत का शव 14 जून, 2020 को बांद्रा स्थित उनके फ्लैट में मिला था। शुरुआती जांच में मुंबई पुलिस ने आत्महत्या का केस बताया। लेकिन सुशांत के परिवार ने उनकी गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती पर गंभीर आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई। जिसके बाद सुशांत के केस को सीबीआई को सौंपा गया।

Published on:
15 Feb 2021 04:05 pm
Also Read
View All