सुशांत का परिवार ग्लोबल प्रेयर मुहिम (Global Prayer for Sushant) में लोगों से जुड़ने की अपील कर रहा है। वहीं अब इस कड़ी में बाबा रामदेव (Baba Ramdev) आगे आ गए हैं। उन्होंने दिवंगत एक्टर की आत्मा के लिए हवन किया और न्याय की मांग (Baba Ramdev performed havan for Sushant) की।
नई दिल्ली | सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) के लिए आज देश-विदेश में ग्लोबल प्रेयर (Global Prayer for Sushant) चल रही है। सुशांत के करीबियों के अलावा हजारों-लाखों लोग दिवंगत एक्टर के लिए प्रार्थना कर रहे हैं। #JusticeForSSR की मुहिम से जुड़ने की अपील कर रहे हैं। सुशांत के निधन को दो महीने बीत चुके (Sushant death two months passed) हैं लेकिन अभी तक उनके केस की कड़ियां नहीं सुलझी हैं जिसको लेकर लगातार सीबीआई जांच की मांग (Sushant CBI inquiry demand appeal) की जा रही है। सुशांत का परिवार इस मुहिम में लोगों से जुड़ने की अपील कर रहा है। वहीं अब इस कड़ी में बाबा रामदेव (Baba Ramdev) आगे आ गए हैं। उन्होंने दिवंगत एक्टर की आत्मा के लिए हवन किया और न्याय की मांग (Baba Ramdev performed havan for Sushant) की। बाबा रामदेव ने कहा कि कातिलों ने उनकी जान तो ले ली लेकिन कम से कम उनकी आत्मा को तो न्याय मिले।
बाबा रामदेव हरिद्वार में सुशांत सिंह राजपूत के लिए हवन करते हुए दिखाई दिए। वीडियो में देखा जा सकता है कि वो सुशांत को न्याय दिलाने के लिए हवन कर रहे (Baba Ramdev havan and asked justice for Sushant) हैं। सुशांत की आत्मा को शांति मिले (Ramdev prayed for Sushant soul finds peace) इसकी उन्होंने प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि मैं दिवंगत एक्टर के परिवारवालों से मिला था। उनके पिता और बहनों का दर्द सुनकर मेरी भी रूह कांप गई (Ramdev said after hearing Sushant family pain my soul shivered)। मैं चाहता हूं कि सुशांत को न्याय मिले। कातिलों ने उनकी जिंदगी तो छीन ली अब कम से कम दिवंगत एक्टर की आत्मा को तो न्याय मिले। हमारे संविधान में सभी को न्याय मिलने का अधिकार है।
गौरतलब हो कि सुशांत सिंह राजपूत के लिए दुनियाभर से लोग न्याय की अपील कर रहे हैं। जिसमें अब कई सेलेब्स भी शामिल हो चुके हैं। सभी का कहना है कि सच को बाहर आना (Truth come out in Sushant case demand) चाहिए। 14 जून के दिन आखिर ऐसा क्या हुआ था ये जानने का हक सभी को है। सुशांत के एक्स-गर्लफ्रेंड अंकित लोखंडे ने भी कई सारे पोस्ट (Ankita Lokhande posts for Sushant) किए हैं। सभी में वो सुशांत के लिए न्याय कैंपेन से जुड़ने की अपील कर रही हैं। हाल ही में उन्होंने एक पोस्ट किया और लिखा- तुम एक चमत्कारी आत्मा थे। तुम बहुत याद आओगे सुशांत। इसके अलावा कृति सेनन ने भी हाथ जोड़ते हुए इस मुहिम को आगे बढ़ाया और भगवान के सामने उनको न्याय मिले इसकी प्रार्थना की।