बॉलीवुड

300 रुपए लेकर मुबंई आए थे सुशांत सिंह राजपूत, आज बन चुके हैं करोड़ो के मालिक जानिए कैसे बने बॉलीवुड के छिछोरे

सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) का आज है जन्मदिन 300 रुपए लेकर मुबंई आए थे सुशांत सिंह राजपूत इंजीनियर बीच में छोड़ एक्टिंग की शूरुआत की
2 min read
Jan 21, 2020
sushant-singh-rajput.jpg

नई दिल्ली | सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) का 21 जनवरी को जन्मदिन होता है। सुशांत ने अपनी पढा़ई सेंट कैरेंस हाईस्कूल की पूरी की थी। उन्होंने साल 2003 नें एआईईई की परीक्षा में पूरे भारत में सातवीं रैंक हासिल की थी। जब सुशांत मुंबई आए थे तो उनके पास सिर्फ 300 रूपए थे लेकिन आज उनका नाम बड़े एक्टर में गिना जाता है। सुत्रो के मुताबिक, आज सुशांत के पास 8 करोड़ से ज्यादा की प्रॉपर्टी है। सुशांत ने अपने करियर की शुरुआत फिल्मफेयर अवॉर्ड शो में बैकग्राउंड डांसर के तौर पर की थी

सुशांत (Sushant Singh Rajput) ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत सीरियल 'किस देश में है मेरा दिल' से की थी। उसके बाद उन्होंने एकता कपूर के सीरियल 'पवित्र रिश्ता' में काम किया जहां से उनकी किस्मत चमक गई। इस सीरियल के लिए उन्हें कई अवॉर्ड्स भी मिले। इसके बाद सुशांत ने कई रियलिटी शो में किए जिसमें 'जरा नच के दिखा 2' और 'झलक दिखला जा 4' शामिल है। उसके बाद उन्होंने बॉलीवुड में एंट्री की।साल 2013 में आई काय पो चे फिल्म से सुशांत ने सबको चौंका दिया। इस फिल्म के लिए सुशांत को बहुत तारीफे मिलीं। इसके बाद रिलीज़ हुई उनकी फिल्म 'शुद्ध देसी रोमांस' जिसमें अपने रोमांटिक अंदाज़ से उन्होंने दर्शकों का दिल जीत लिया।

फिल्म पीके में सुशांत ने भले ही छोटा रोल किया था लेकिन उनकी खूब सराहना की गई थी। जिस फिल्म से सुशांत की लाइफ बिल्कुल ही बदल गई है वो है भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की लाइफ पर बेस्ड फिल्म 'एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी'। ये फिल्म सुशांत के लिए गेम चेंजर साबित हुई। हाल ही में रिलीज़ हुई सुशांत की छिछोरे ने दर्शकों का एक बार दिल जीत लिया। उनके साथ इस फिल्म में श्रद्धा कपूर नज़र आईं थी, समाज को सोशल मैसेज देती ये फिल्म दर्शकों को ये फिल्म काफी पसंद आई।

Published on:
21 Jan 2020 01:11 pm