बॉलीवुड

Sushant Singh Rajput के इंस्टाग्राम पर लगातार बढ़ रहे हैं फॉलोअर्स, इन स्टार्स का फैंस ने किया बायकॉट

सोशल मीडिया पर सुशांत (Sushant Singh Rajput) को याद करने का सिलसिला थम नहीं रहा है। किसी स्टार्स की मौत पर यह शायद पहली बार हो रहा है कि इतने दिन गुजर जाने के बाद भी फैंस सदमे में हैं। उन्हें याद कर रहे हैं।
2 min read
sushant_singh_rajput_instagram_followers.jpg
Sushant Singh Rajput Instagram Followers

नई दिल्ली: बॉलीवुड के बेहतरीन कलाकार सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) ने 14 जून को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस सुसाइड के पीछे कारणों की जांच कर रही है। इधर, सोशल मीडिया (Social Media) पर उनके फैंस सीबीआई जांच की मांग कर रहे हैं और उनकी मौत को साजिश बता रहे हैं। इसके साथ ही सोशल मीडिया पर सुशांत को याद करने का सिलसिला थम नहीं रहा है। किसी स्टार्स की मौत पर यह शायद पहली बार हो रहा है कि इतने दिन गुजर जाने के बाद भी फैंस सदमे में हैं। उन्हें याद कर रहे हैं।

सुशांत के जाने का गम लोगों को इतना है कि उनके इंस्टाग्राम पोस्ट (Sushant Singh Rajput Instagram Post) पर वह लगातार कमेंट कर रहे हैं, जबकि उनको पढ़ने वाला तो अब इस दुनिया में है ही नहीं। लेकिन बावजूद इसके फैंस उन्हें कमेंट कर उन्हें याद कर रहे हैं। वापस आने की गुहार लगा रहे हैं। इसके अलावा इंस्टाग्राम पर लोग अब भी उन्हें फॉलो कर रहे हैं। जी हां, सुशांत की मौत से पहले उनके इंस्टाग्राम पर लगभग 9 मिलियन (90 लाख) फॉलोअर्स (Sushant Singh Rajput Instagram Followers) थे। वहीं, दो सप्ताह इंस्टाग्राम पर उनके फॉलोअर्स की संख्या अब तक बढ़कर 13.9 मिलियन (1 करोड़ 39 लाख) से ज्यादा हो गई है। ऐसे में उनके इंस्टाग्राम पर 50 लाख फॉलोअर्स की बढ़ोतरी हुई है।

इसके साथ ही, जो सुशांत ने आखिरी पोस्ट (Sushant's Last Post) की थी, उसपर भी 40 लाख से ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं। जोकि उनकी मौत से पहले 10 लाख से कम थे। बता दें कि सुशांत ने अपना आखिरी पोस्ट अपनी मां के नाम किया था। फैंस के प्यार को देखते हुए इंस्टाग्राम ने उनके एकाउंट को Memorialized कर दिया है। सुशांत के बायो में उनके नाम के आगे Remembering जोड़ दिया है।

वहीं, अब उन स्टार्स की बात करें जिनके फॉलोअर्स में भारी कमी आई है तो इसमें करण जौहर और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) का नाम सबसे ऊपर है। फैंस ने दोनों को आड़े हाथों लिया और अनफॉलो कर दिया।

Published on:
28 Jun 2020 08:23 am
Also Read
View All
Box Office Report: यामी गौतम की ‘नई नवेली’ ने ओपनिंग पर राजकुमार राव की ‘प्रहार’ को पछाड़ा, जानें रजनीकांत की ‘जेलर 2’ का हाल

‘आप US के नागरिक हैं देश में दखलअंदाजी न करें’, अभिनेता इमरान खान पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- यहां बहुत ड्रामा चल रहा है

गरबा इवेंट से मुस्लिमों को जबरन निकालने पर लोकगायक आदित्य गढ़वी ने तोड़ी चुप्पी, बोले- मेरा मंच संगीत और भक्ति के लिए है

Rise And Fall 2 में अब होगा बड़ा धमाका, सीजन 1 के सबसे चर्चित कंटेस्टेंट रहे पवन सिंह की हो सकती है वापसी

‘मां का मुझे फोन आया’, नाना पाटेकर के निधन के 8 दिन बाद बेटे मल्हार का छलका दर्द, बोले- मैं सदमे में चला गया