बॉलीवुड

Sushant Singh Rajput : रोहिणी अय्यर और स्टाफ से पूछताछ, फैंस के निशाने पर महेश भट्ट, दीपिका ने पैपराजी की लगाई फटकार

सुशांत सिंह राजपूत ( Sushant Singh Rajput ) के सुसाइड के बाद उनके प्रशंसकों काफी दुखी हैं। सोशल मीडिया ( social media ) पर उनकी यादगार तस्वीरें और वीडियोज सामने आ रही है। सोशल मीडिया पर उनकी याद में थ्रोबैक वीडियो तो कोई चैट के स्क्रीनशॉट ( sharing throwback videos and screenshots of chat ) किए शेयर कर रहे है।

4 min read
Jun 23, 2020
sushant singh Rajput

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ( Sushant Singh Rajput ) के सुसाइड के बाद उनके प्रशंसकों काफी दुखी हैं। सोशल मीडिया ( social media ) पर उनकी यादगार तस्वीरें और वीडियोज सामने आ रही है। सोशल मीडिया पर उनकी याद में थ्रोबैक वीडियो तो कोई चैट के स्क्रीनशॉट ( sharing throwback videos and screenshots of chat ) किए शेयर कर रहे है। अभिनेता के चाहने वालों ने इस मामले में बॉलीवुड को कटघरे में लाकर खड़ा कर दिया है। मुंबई अभिनेता के सुसाइड केस की जांच (investigating the suicide case) कर रही है। इस मामले में उनके करीबी लोगों पूछताछ की जा रही है।

रोहिणी अय्यर और स्टाफ से पूछताछ
सुशांत सुसाइड मामले में मुंबई 15 लोगों से पूछताछ कर रही है। पुलिस इस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है। इस बीच सुशांत की दोस्त रोहिणी अय्यर और उनके मैनेजेरियल स्टाफ के बयान दर्ज किए हैं। बताया जा रहा है कि उनसे अभिनेता की पर्सनल लाइफ और उनके साथ दोस्ती के बारे में कुछ पूछताछ हुई है। इससे पहले सुशांत ने रिया चक्रवर्ती, उनके मैनेजर महेश शेट्टी, घर के नौकरों और चाभी बनाने वाले के अलावा कई नजदीकी लोगों सहित सुशांत के फ्लैट पार्टनर सिद्धार्थ पिटानी से पूछताछ की है।

शेखर सुमन और भूमिका चावला ने लिखा पोस्ट
अभिनेता शेखर सुमन ने सुशांत को याद करते हुए एक इमोशनल पोस्ट लिखा है। शेखर ने बॉलीवुड में चल रहे नेपोटिज्म के खिलाफ अवाज उठाई है। उन्होंने ऐसे लोगों को अपना निशाना बनाया जो इस मामले में अभी भी खामोश है। सुशांत की ऑनस्क्रीन बहन रही एक्ट्रेस भूमिका चावला ने सोशल मीडिया पर एक इमोशनल पोस्ट की है। वे एक्टर को भूल नहीं पा रही है। उन्होंने पिछले 1 सप्ताह में चौथी बार पोस्ट लिखी है। एक्ट्रेस ने लिखा, 'प्रिय सुशांत तुम जहां कहीं भी हो, तुम भगवान की गोद में हो, तुम किस वजह से दूर हो गए, ये रहस्य भी तुम्हारे साथ ही चला गया, तुम्हारे दिल और दिमाग की गहराई में दबा रह गया।'

लॉरेन गॉटलीब ने शेयर किया चैट के स्क्रीनशॉट
अभिनेत्री और डांसर लॉरेन गॉटलिब ने सुशांत के साथ हुई पुरानी चैट की स्क्रीनशॉट को साझा किया। उन्होंने शेयर स्क्रीनशॉट को कैप्शन देते हुए लिखा, 'आज फाइनली मैंने सुशांत के साथ इतने सालों से वॉटसएप पर मेसेज में हुई बातचीत पर गौर किया। जिसने एक बार फिर मेरा दिल तोड़ दिया। उस बातचीत में एक-दूसरे के सपनों के लिए इतना प्यार, सपोर्ट और विनम्रता जो भरी हुई थी। मुझे सुशांत के साथ एक गहरा कनेक्शन लगता था क्योंकि हम दोनों ही इंडस्ट्री में बाहरी थे।'

दीपिका ने पैपराजी की लगाई फटकार
सुशांत के शव को अंतिम संस्कार के लिए ले जाने का वीडियो शेयर करने पर अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने एक फोटोग्राफर को फटकार लगाई है। फोटोग्राफर ने इस वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा था,'मेरे पोस्ट किए वीडियो और फोटो को बिना अनुमति इस्तेमाल ना करें।' इसी कैप्शन के आधार पर दीपिका ने कमेंट किया,'आपकी बात सही है, लेकिन आपने वीडियो लिया, पोस्ट किया और शायद पैसे भी कमाने चाहे, क्या आपेन उसके परिवार की लिखित सहमति ली? हाल ही सुशांत का एक थ्रोबैक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में वह बहुत खुश नजर आ रहे है और देश के सैनिकों को खाना परोस रहे है। लोग अभिनेता की देशभक्ति, सर्मपण और सहजता की तारीफ कर रहे है।

फैंस के निशाने पर महेश भट्ट
फिल्मकार महेश भट्ट ने हाल ही एक ट्वीट किया जिससे वह सुशांत के फैंस के निशाने पर आ गए। उनके पोस्ट को अभिनेता की आत्महत्या से जोड़कर देख रहे है। कमेंट कर लोग अभिनेता के सुसाइड के लिए फिल्मकार को जिम्मेदार बता रहे हे। इसके साथ ही नेपोटिज्म को लेकर कमेंट कर रहे हैं। महेश ने हाल ही एक फोटो शेयर की जिसमें एक शख्स हथौड़े से घड़ी तोड़ रहा है। इसके कैप्शन में लिखा, 'खुद को मरा हुआ सोचो। आप अपनी जिंदगी जी चुके हो। अब, जो रह गया है उसे लो और अच्छी तरह जियो।' पिछले सलमान ने फैंस से सुशांत के प्रशंसकों व परिवार के साथ खड़े रहने की अपील की थी। अब गायिका सोना महापात्र में ट्वीट करते हुए कहा, 'पोस्टर बॉय की तरफ से एक बड़े दिल वाला पीआर मूव।'

Published on:
23 Jun 2020 04:06 pm
Also Read
View All