बॉलीवुड

सुशांत सिंह राजपूत के एक और फैन ने की आत्महत्या, 14 साल थी उम्र, परिवार ने की बचाने की लाख कोशिश मगर…!

अपने पसंदीदा अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ( Sushant Singh Rajput ) की आत्महत्या से दुखी उनके 14 वर्षीय फैन ने दे दी अपनी जान। परिवार ने की लाख बचाने की कोशिश....    
2 min read
• •
Updated: 26 Jun 2020, 3:22 PM IST
Sushant Singh Rajput
Sushant Singh Rajput

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ( Sushant Singh Rajput ) की आत्महत्या से पूरे बॉलीवुड को एक गहरा सदमा लगा है और उनके फैंस भी स्तब्ध हैं। उनके फैंस अचानक से अपने पसंदीदा अभिनेता के चले जाने से काफी परेशान हैं। दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने 14 जून को पंखे से लटकर अपनी जान दे दी थी। अब उनके निधन से दुखी नागपुर के रहने वाले उनके एक 14 वर्षीय फैन अपने जीवन समाप्त कर लिया।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, सुशांत सिंह राजपूत के सुसाइड के बाद से उनका 14 वर्षीय बहुत सदमे में था और अपने घर में बुधवार को अपनी जा दे दी। खबर है कि उनके परिवार ने सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या की खबरों से उनका ध्यान हटाने की भरपूर कोशिश की थी। इसके लिए उन्होंने टीवी से भी दूर रखा। रिपोर्ट के मुताबिक, मौके पर पहुंची पुलिस टीम को मौके पर उनके घर से कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला है। पुलिस ने आकस्मिक मौत दर्ज की है।

बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत ने बांद्रा स्थित अपार्टमेंट में 14 जून को सुसाइड कर लिया था। 'केदारनाथ' एक्टर की सामने आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक, उनकी मौत फांसी पर लटकने के बाद सांस घूटने से हुई है। अभिनेता का अंतिम संस्कार उनके परिवार ने मुंबई में किया, जबकि बाद में उन्होंने पटना में अभिनेता की याद में प्रार्थना सभा आयोजित की। सुशांत सिंह राजपूत को कैमरे के सामने उनके कृत्यों के लिए जाना जाता था और वे उन अभिनेताओं में से एक थे जिन्होंने टीवी शो से फिल्मों में आए थे।

राजकुमार करेंगे फिल्म का प्रचार
सुशांत की आत्महत्या पर दुख जताते हुए राजकुमार राव ने सोशल मीडिया पर लिखा था आपकी याद आएगी भाई। राजकुमार ने सुशांत की आखिरी फिल्म 'दिल बेचारा' को प्रमोट करने की जिम्मेदारी उठाई है। फिल्म के ओटीटी पर रिलीज की घोषणा के बाद राजकुमार ने अपने इंस्टाग्राम पर फिल्म का पोस्टर साझा किया। वे सुशांत की डेब्यू फिल्म 'काय पो छे' और 'राब्ता' में उनके सह—कलाकार रहे चुके हैं।

2021 में करने वाले थे शादी
सुशांत के पिता केके सिंह ने बताया कि उनका बेटा साल 2021 में शादी करने वाले थे। हाल ही एक इंटरव्यू सिंह ने बताया कि बेटे से शादी पर बात हुई थी। उसने कहा, कोरोना में तो नहीं, फिर उसके बाद एक फिल्म आ रही है। उसके बाद फरवरी या मार्च में देखते है। हालांकि उन्होंने लड़की के बारे में बनाने से मना कर दिया।

Published on: