बॉलीवुड

फिल्में चुनने से पहले ये काम करते हैं सुशांत सिंह राजपूत, नहीं देखते मूवी का जोनर…

Sushant Singh Rajput फिल्म का जोनर देखकर फिल्म में काम नहीं करते हैं।
2 min read
Feb 08, 2019
Sushant singh rajput
Sushant singh rajput

अभिनेता Sushant Singh Rajput का कहना है कि वह फिल्म का जोनर देखकर फिल्म में काम नहीं करते हैं। सुशांत इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'Sonchiriya' को लेकर चर्चा में हैं। यह पहली बार है, जब वह डकैत की भूमिका निभा रहे हैं।

सुशांत का कहना है कि डाकूओं पर बनने वाली कई फिल्में हैं, लेकिन अगर आप याद करें तो कुछ नाम ही सामने आते हैं। सुशांत की पसंदीदा डाकूओं वाली फिल्मों में 'Paan Singh Tomar' पसंदीदा रही है। उनका कहना है कि वह जब कोई फिल्म साइन करते हैं तो फिल्म का जोनर तय नहीं करते। वह काम वह ऑडियंस पर छोड़ देते हैं।'

सुशांत ने कहा,' मेरी पिछली जिंदगी देखेंगे तो आपको लगेगा कि मैं बागी रहा हूं। लेकिन आने वाली जिंदगी के बारे में मैं ज्यादा नहीं सोचता हूं, मैं चीजों को लेकर बागी नहीं होता हूं। मेरे पास फिल्मों के अलावा भी और भी काम होते हैं, तो मैं क्यों झगड़े करूं। कई बार ऐसा हो जाता है कि आप बेवजह से झगड़े का हिस्सा बन जाते हैं, तो वह मुझे अच्छा नहीं लगता।'

सुशांत का कहना है,'मेरी जिंदगी फिल्म पर निर्भर नहीं करती है। मुझे चूंकि परफॉर्मेंस करना पसंद है तो मैं टीवी पर भी काम कर सकता हूं, फिल्मों में भी और थियेटर में भी। मुझे इस बात का डर नहीं है कि मैं कभी रैंक वन पर रहूंगा या नहीं रहूंगा। मैं पर यकीन नहीं करता हूं, क्योंकि मुझे स्टारडम की चाहत नहीं है। मैं ऐसे कई तमाम काम कर रहा हूं, जो मुझे करना चाहिए। वह पैसे को अपने काम के लिए ड्राइविंग फोर्स नहीं मानते हैं।'

Published on:
08 Feb 2019 08:45 am
Also Read
View All
सुनीता आहूजा संग विवाद के बीच गोविंदा का बड़ा बयान, बोले- बहुत सी बातें लिखी गईं, माई से प्रार्थना है कि सब साफ हो

ईशा रिखी ने तलाक के बाद बताया क्यों छुपाकर रखी थी बादशाह संग शादी की खबर? बोलीं- मैं तमाशा नहीं बनना चाहती थी

बादशाह संग तलाक के 5 दिन बाद ईशा रिखी ने तोड़ी चुप्पी, शादी टूटने पर बोलीं- मुझे धोखा महसूस हुआ

‘मेरी बेटियों का कोई धर्म नहीं’ अभिनेता अमीन हाजी ने अपनी लव स्टोरी पर किया खुलासा, बोले- दोस्तों ने दी थी चेतावनी

‘अनुभव अच्छा था’ कम उम्र के लड़के से प्यार पर डिंपल कपाड़िया ने कही दिल की बात, सुनाया ‘दिल चाहता है’ का किस्सा