बॉलीवुड

Sushant Suicide Case: रिया चक्रवर्ती के 84 लाख के फ्लैट की जांच में जुटी ईडी, सामने आई यह बड़ी जानकारी

सुशांत सिंह राजपूत केस (Sushant Singh Rjaput Case) मामले में ईडी रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty ) की प्रॉपर्टी में जांच में जुटी है। इसमें से उनका एक फ्लैट 84 लाख रुपए का है....  
less than 1 minute read
• •
Updated: 7 Aug 2020, 6:36 PM IST
Rhea Chakraborty
Rhea Chakraborty

दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ( Sushant Singh Rajput ) की मौत की जांच सीबीआई को सौंप दी गई है। सीबीआई ने 6 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। शुक्रवार को ईडी ने मनी लॉन्डिंग केस में रिया चक्रवर्ती ( Rhea Chakraborty) से पूछताछ की। अभिनेत्री अपने भाई शोविक चक्रवर्ती के साथ कार्यालय में उपस्थित हुईं। ईडी रिया की प्रॉपर्टी को लेकर भी जांच कर रही है, उसमें उसमें से एक प्रॉपर्टी मुंबई के खार इलाके में हैं। रिया की यह प्रॉपर्टी 322 स्क्वायर फीट का एक वन बीएचके फ्लैट है, जिसकी कीमत 76 लाख रुपए है। जीएसटी, स्टाम्प ड्यूटी और दूसरे चार्जेज जोड़कर इस फ्लैट की कुल कीमत 84 लाख रुपए है।

51 हजार में कराया था रजिस्ट्रेशन
रिया ने इस फ्लैट का वर्ष 2018 में 51 रुपए में बुक किया था। रिया ने शुरुआत में अपने अकाउंट से 10 परसेंट पेमेंट किया और आगे स्लैब वाइज पेमेंट किया। रियो ने इस फ्लैट के लिए एचडीएफसी बैंक से 55 से 60 लाख रुपए का होम लोन लिया और बाकी पेमेंट खुद किया।

रिया की प्रॉपर्टी में नॉमिनी हैं मां
प्रॉपर्टी के रजिस्ट्रेशन के दस्तावेजों में रिया चक्रवर्ती के साथ उनकी मां संध्या का नाम भी ज्वॉइन नॉमिनी है। रिया इस फ्लैट की बुकिंग से पहले 2 बार बिल्डर के ऑफिस गई थीं। उनके माता—पिता भी इस फ्लैट को देखने गए थे। रिया की यह प्रॉपर्टी अगस्त 2022 में तैयारी होनी थी, अब फरवरी 2023 में उनको पजेशन मिलेगा। ईडी जल्द ही इस प्रॉपर्टी के संबंध में रिया और बिल्डर से भी पूछताछ करेगी।

Published on:
Also Read
View All
शर्मिला टैगोर ने क्यों अपनाया था इस्लाम? बेटी सबा अली खान ने बताई शादी और धर्म परिवर्तन से जुड़ी असली वजह

“लिवर कैंसर से जंग के बीच प्रदूषण से मुकाबला”, अभिनेत्री नफीसा अली सोढ़ी ने शेयर किया हेल्थ अपडेट, जताई चिंता

दिवाली के बाद मीका सिंह का इमोशनल पोस्ट, अपने करीबी को खोने के बाद नहीं मनाना चाहते थे त्योहार, फिर लिया बड़ा फैसला

‘क्लिकबेट ही सब कुछ नहीं होता’, दिवाली पर बिल्डिंग में आग वायरल के वीडियो पर भड़कीं फराह खान, मीडिया पोर्टल्स को लगाई फटकार

दलेर मेहंदी ने उत्तराखंड विवाद पर पहली बार तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मेरा भाई मीका मेरे लिए मजबूती से खड़ा रहा’