बॉलीवुड

43 की उम्र सुष्मिता सेन ने 15 साल छोटे बॉयफ्रेंड से गुपचुप रचाई सगाई! इंस्टाग्राम पर पकड़ी गई चोरी

हाल में सुष्मिता ने एक ऐसी फोटो शेयर की जिसके बाद वह फिर एक बार सुर्खियों में हैं।
2 min read
Apr 27, 2019
sushmita-sen-and-rohman-shawl-are-officially-engaged
sushmita-sen-and-rohman-shawl-are-officially-engaged

लंबे समय से सुष्मिता सेन (43) ( Sushmita Sen ) अपने बॉयफ्रेंड रोहमन शॉल ( 28) ( Rohman Shawl ) के साथ रिलेशनशिप की खबरें के कारण सुर्खियों में हैं। दोनों अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी खूब साझा करते हैं। हाल में सुष्मिता ने एक ऐसी फोटो शेयर की जिसके बाद वह फिर एक बार सुर्खियों में हैं। दरअसल उन्होंने अपने बॉयफ्रेंड के साथ एक तस्वीर शेयर की है इस फोट में सुष्मिता के उंगली में एक खूबसूरत अंगुठी नजर आ रही है। इसके बाद से ही ऐसी अटकलें लगाई जा रही हैं कि सुष्मिता सेन ने सगाई कर ली है।

सुष्मिता ने इस फोटो के कैप्शन में लिखा, 'किसी को बिना किसी शर्त के प्यार करना इसलिए मुश्किल है क्योंकि हमें शर्तें तय करने की आदत है। दिल को फॉलो करना मुश्किल है क्योंकि दिमाग हमेशा उस पर हावी हो जाता है। दिमाग जहां शर्तों पर ध्यान देता है वहीं दिल विश्वास को जन्म देता है। ऐसे में प्यार किसी बोनस की तरह है।'

सुष्मिता ने आगे लिखा, 'तो दोस्ती, प्यार, सम्मान, विश्वास, साथ और दिल की सुनने के लिए, मैं बिना किसी शर्त के आपकी हूं रोहमन शॉल। आई लव यू गाइज।'

Published on:
27 Apr 2019 06:47 pm