बॉलीवुड

एक्स ब्वॉयफ्रेंड Rohman Shawl के साथ दिखीं Sushmita Sen, यूजर्स बोले – ‘ललित भाई भी और ये..?’

सुष्मिता सेन (Sushmita Sen) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वो अपने एक्स-ब्वॉयफ्रेंड रोहमन शॉल (Rohman Shawl) के साथ नजर आ रही हैं। इतना ही नहीं वो इसको लेकर तेजी से ट्रोल हो रही हैं।

2 min read
Aug 29, 2022
एक्स ब्वॉयफ्रेंड Rohman Shawl के साथ दिखीं Sushmita Sen

मिस यूनिवर्स से इंडस्ट्री के बेहतरीन एक्ट्रेस का सफर तय करने वाली सुष्मिता सेन (Sushmita Sen) पीछे काफी समय से IPL के एक्स-प्रेसिडेंट ललित मोदी (Lalit Modi) के साथ अपने रिश्तों को लेकर काफी सुर्खियों में रही हैं। इसी बीच उनकी एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसके चलते वो एक बार फिर से ट्रोलर्स के निशाने पर आ चुकी हैं। दरअसल, जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें एक्ट्रेस अपने एक्स-ब्वॉयफ्रेंड रोहमन शॉल (Rohman Shawl) के साथ नजर आ रही हैं। उनके साथ उनकी बड़ी बेटी रेने भी नजर आ रही हैं।

इस वीडियो को सेलिब्रिटी फोटोग्राफर विरल भयानी द्वारा सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा किया गया है। जहां एक तरह उनके फैंस को उनकी ये वीडियो बेहद पसंद आ रही है तो वहीं कुछ लोगों की आखों में ये बात खटक रही है, जिसको लेकर उनको ट्रोल किया जा रहा है। वीडियो में सुष्मिता, रोहमन के साथ मुंबई के सांताक्रुज इलाके में स्पॉट हुईं।

भले ही रोहमन और सुष्मिता का ब्रेकअप हो चुका है, लेकिन आज भी दोनों काफी अच्छे दोस्त हैं और दोनों को कई बार साथ में स्पॉट किया गया है। दोनों ने पैपराजी के सामने पोज भी दिए। वहीं उनके इस वीडियो पर तेजी से यूजर्स के कमेंट्स भी आ रहे हैं, जिनमें से एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि ‘ललित भाई का क्या?’।

यह भी पढ़ें: 'उनको लेकर लगातार तनाव में...', Sohail Khan से शादी पर Seema Sajdeh का छलका दर्द


वहीं एक और यूजर ने लिखा कि ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है?’। एक यूजर लिखता है कि ‘ललित ब्रो कहां पर है?’। एक और यूजर लिखते हैं कि ‘इस प्यार को क्या नाम दूं?‘। बता दें कि सुष्मिता सेन ने आज तक शादी नहीं की, लेकिन उन्होंने दो बेटियों को गोद लिया है, जिनका नाम रेने और अलीशा है।

वो अक्सर अपनी दोनों बेटियों के साथ सोशल मीडिया फोटो-वीडियो साझा करती रहती हैं। वहीं अगर सुष्मिता के वर्कफ्रंट की बात करें तो, एक्ट्रेस को आखिरी बार वेब सीरीज ‘आर्या 2’ में देखा गया था, जिसको दर्शकों द्वारा काफी पसंद किया गया था। इस सीरीज से सुष्मिता ने अपना ओटीटी डेब्यू दिया था।

यह भी पढ़ें: Hrithik Roshan स्टेज पर छुए फैन के पैर, यूजर्स बोले - 'SuperHero फिल्म जरूर हिट...'

Published on:
29 Aug 2022 01:05 pm
Also Read
View All