
Swara Bhaskar On 370 Biryani Controversy: सोशल मीडिया पर पिछले कुछ दिनों से 370 की बिरयानी विवाद लगातार चर्चाओं में बना हुआ है। इस मामले में कॉमेडियन प्रणित मोरे, विवादित बयान देने वाले हिमांशु जांगरा और डॉक्टर सेजल पर एफआईआर दर्ज हो चुकी है। इसी बीच अब अभिनेत्री स्वरा भास्कर का हिमांशु और सेजल वाले मामलों की तुलना करने पर गुस्सा फूट पड़ा है। स्वरा ने क्या कुछ कहा है, चलिए जानते हैं।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करते हुए स्वरा भास्कर ने इस पूरे मामले पर बात की। उन्होंने कहा, तो अगर मैं गलत हूं तो मुझे सही करिएगा। कि कैसे एक बेवकूफ लड़का लड़की के साथ फिजिकल होने को सही मान रहा है क्योंकि उसने 370 रुपये की बिरयानी खिलाई है। इस गंदे से मजाक पर ऑडियंस भी तालियां बजाकर हंसती है। शो का कॉमेडियन उस लड़के को प्राइज मनी भी देता है।
स्वरा ने आगे बात करते हुए कहा, इतना ही नहीं, लड़का आगे बताता है कि कैसे उसने लड़की का टॉप उसकी बिना मर्जी के उठाया। उसे जबरदस्ती किस किया। लेकिन दो दिन बाद हम किस चीज पर बहस कर रहे हैं कि एक लड़की ने डेडबॉडी के साथ गंदा मजाक किया। यानी मरे हुए व्यक्ति के साथ मजाक करना एक जिंदा लड़की की मर्जी के खिलाफ उसे मोलेस्ट करने के बराबर है। मतलब कुछ भी।
दरअसल ये पूरा विवाद प कॉमेडी शो के दौरान शुरू हुआ। शो में मौजूद एक युवक ने डेटिंग से जुड़ा एक अनुभव साझा किया। बातचीत के दौरान उसने ऐसा बयान दिया जिसे बड़ी संख्या में लोगों ने महिलाओं के प्रति अपमानजनक और असंवेदनशील बताया। वीडियो क्लिप सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर तेजी से वायरल हो गई और देखते ही देखते इंटरनेट पर बहस छिड़ गई।
लोगों का कहना था कि इस तरह के मजाक महिलाओं को वस्तु की तरह पेश करते हैं और समाज में गलत संदेश देते हैं। कई महिला अधिकार कार्यकर्ताओं और सोशल मीडिया यूजर्स ने भी इस टिप्पणी की कड़ी आलोचना की। देखते ही देखते युवक का नाम ट्रेंड करने लगा और उसके खिलाफ हजारों पोस्ट शेयर होने लगे।