बॉलीवुड

स्वरा भास्कर का EVM पर फूटा गुस्सा, पति फहाद अहमद की हार पर उठाए सवाल

Maharashtra Election Result 2024: ट्रोलिंग के बीच स्वरा भास्कर ने एक्स पर पोस्ट करते हुए इलेक्शन कमीशन से सवाल पूछा है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 23 Nov 2024, 4:52 PM IST
swara bhaske
swara bhaske

Maharashtra Anushakti Nagar Assembly Election Result 2024: एक्ट्रेस स्वरा भास्कर अपने न्यू लुक्स को लेकर पिछले कई दिनों से सोशल मीडिया पर बुरी तरह से ट्रोल हो रहीं हैं। इसी बीच अभिनेत्री ने सोशल मीडिया एक्स (X) पर पोस्ट करते हुए इलेक्शन कमीशन से तीखा सवाल पूछा है।

बता दें अभिनेत्री स्वरा भास्कर के पति फहाद अहमद (Maharashtra Election Result 2024) चुनावी मैदान में थे। अणुशक्ति नगर सीट पर एनसीपी (शरद चंद्र पवार) ने फहाद अहमद को मैदान में उतारा लेकिन फहाद अहमद को यहां करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा।

स्वरा भास्कर का ने EVM पर उठाए सवाल

ट्रोलिंग के बीच स्वरा भास्कर ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, “पूरा दिन वोट होने के बावजूद EVM मशीन 99% कैसे चार्ज हो सकती है ? इलेक्शन कमीशन जवाब दे। अणुशक्ति नगर विधानसभा में जैसे ही 99% चार्ज मशीने खुली उसके बीजेपी समर्थित एनसीपी को वोट मिलने लगे आख़िर कैसे?”

अणुशक्ति नगर सीट से स्वरा भास्कर के पति फहाद अहमद की हार

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के रिजल्ट के लिए काउंटिंग सुबह 8 बजे से शुरू हो चुकी है। इसी बीच महाराष्ट्र के ‘अणुशक्ति नगर’ सीट से स्वरा भास्कर के पति फहाद अहमद की हार हो चुकी है। उन्हें एनसीपी (अजित पवार) की प्रत्याशी सना मलिक ने हराया है।