अभिनेत्री ने इस पत्र में अभिनेता धनुष के खिलाफ जमकर भड़ास निकाली। नयनतारा ने लिखा है कि आप इंडस्ट्री में स्थापित अभिनेता हैं। आपको आपके पिता, भाई का समर्थन मिला है। हम सभी जानते हैं कि सिनेमा मेरे जैसे लोगों के लिए अस्तित्व की लड़ाई है। क्योंकि मेरा इस इंडस्ट्री में कोई गॉडफादर नहीं है। मैं आज जिस पद पर हूं, वहां तक पहुंचने के लिए मैंने संघर्ष किया है। मैं इसका श्रेय अपनी कार्य नीति को दूंगी।