6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

टॉलीवुड
Rashmika Mandanna का आठ साल पुराना सगाई का वीडियो आया सामने, इंटरनेट पर मची खलबली
Play video

Rashmika Mandanna का आठ साल पुराना सगाई का वीडियो आया सामने, इंटरनेट पर मची खलबली

रश्मिका मंदाना का पुराना सगाई का वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Saurabh Mall

•

Updated: 22 Nov 2024, 5:13 PM IST

Rashmika Mandanna old Engagement Video: अपने शानदार अभिनय के दम पर लोगों के दिलों पर राज करने वाली अभिनेत्री रश्मिका मंदाना अपने एक वीडियो को लेकर चर्चा में हैं। दरअसल, यह वीडियो उनकी सगाई का है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

बता दें कि रश्मिका मंदाना अपनी अपकमिंग फिल्म ‘पुष्पा द रूल’ को लेकर प्रशंसकों के बीच आकर्षण का केंद्र बनी हुईं हैं।

इस वीडियो में रश्मिका और अभिनेता व फिल्म निर्माता रक्षित शेट्टी अपनी सगाई की अंगूठियां दिखा रहे हैं। यह वीडियो लगभग आठ साल पुराना है, जब 2017 में अभिनेत्री ने रक्षित के साथ अंगूठियाें का आदान-प्रदान क‍िया था।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, जब अभिनेत्री की रक्षित से सगाई हुई थी, उस वक्त उनकी उम्र महज 21 साल थी, जबकि रक्षित की उम्र 34 साल।

बताया जाता है कि दोनों ने 2016 में आई फिल्म ‘किरिक पार्टी’ में एक साथ काम करने के बाद एक-दूसरे को डेट करना शुरू कर दिया था। यह एक्ट्रेस की डेब्यू फिल्म थी। कुछ दिनों तक दोनों ने एक दूसरे को डेट करने के बाद सगाई कर लिया। लेकिन, गुजरते वक्त के साथ दोनों के रिश्तों में पैदा हुई खाई इतनी चौड़ी हो गई कि साल 2018 में दोनों ने एक दूसरे से अलग होने का फैसला कर लिया। लेकिन, दोनों में से किसी ने भी अलग होने के फैसले के पीछे की वजह कभी जाहिर नहीं की। बेशक ये अलग हो गए हों, लेकिन आज भी दोनों के बीच रिश्ते काफी मधुर और दोस्ताना हैं।

इतना ही नहीं, रक्षित ने एक इंटरव्यू में बताया था कि वो आज भी कभी-कभी रश्मिका को मैसेज करते हैं। रक्षित ने बताया था कि जब कभी-भी उनकी कोई फिल्म रिलीज होती है, तो रश्मिका उन्हें बधाई देना बिल्कुल नहीं भूलती हैं। यहां तक की दोनों एक-दूसरे को जन्मदिन पर भी बधाई देते हैं।

वहीं, अगर फिल्म ‘पुष्पा द रूल’ की बात करें, तो बीते 17 नवंबर को यह फिल्म बिहार की राजधानी पटना में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में रश्मिका के साथ अल्लू अर्जुन ने भी अपने अभिनय का तड़का लगाया है। इस फिल्म में प्रचुर मात्रा में हाईवोल्टेज एक्शन और ड्रामा दिखाए जाने का वादा किया गया है। इस फिल्म में एक ऐसे व्यक्ति की कहानी के बारे में बताया गया है, जो न तो सत्ता से डरता है और न ही उसे पैसों का कोई लालच है।

सुकुमार द्वारा निर्देशित और माइथ्री मूवी मेकर्स द्वारा निर्मित फिल्म का संगीत टी सीरीज ने दिया है। ‘पुष्पा 2: द रूल’ की रिलीज में देरी हुई, क्योंकि निर्माताओं ने इसकी तारीख 15 अगस्त से बढ़ाकर 6 दिसंबर कर दी।

रिलीज की तारीख एक बार फिर बदलकर 5 दिसंबर कर दी गई है। पहले यह फिल्म विक्की कौशल की ‘छावा’ के साथ रिलीज होने वाली थी, जो मराठा योद्धा राजा छत्रपति संभाजी महाराज के जीवन पर आधारित है।

हालांकि, ‘छावा’ के निर्माताओं ने टकराव से बचने के लिए कथित तौर पर अपनी फिल्म की रिलीज़ डेट आगे बढ़ा दी है। अब ‘पुष्पा 2: द रूल’ 5 दिसंबर, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है।

यह भी पढ़ें: CM Yogi से मिले विक्रांत मैसी, MP में टैक्स फ्री हुई एक्टर की फिल्म ‘द साबरमती रिपोर्ट’

बड़ी खबरें

View All

टॉलीवुड

मनोरंजन