बॉलीवुड

पाक क्रिकेटर शोएब अख्तर के सपोर्ट में आईं एक्ट्रेस स्वरा भास्कर

कोरोनावायरस के चलते भारत की खराब स्थिति को लेकर पाक पूर्व क्रिकेटर शोएब अख्तर ने चिंता व्यक्त करते हुए एक वीडियो शेयर किया है। जिसके साथ उन्होंने एक स्पेशल मैसेज भी लोगों को दिया है। जिसे बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर खूब सपोर्ट कर रही हैं।
2 min read
• •
Updated: 25 Apr 2021, 5:16 PM IST
Swara Bhaskar Supported Pak Cricketer Shoaib Akhtar Tweet
Swara Bhaskar Supported Pak Cricketer Shoaib Akhtar Tweet

नई दिल्ली। देश में कोरोनावायरस का कहर जारी है। चिंता की बात यह है कि कोरोना दूसरी वेव अपना विकराल रूप ले चुकी है। भारत में लगभग साढ़े तीन लाख लोग कोरोना से संक्रमित हैं। वहीं अस्पतालों में भी बेड और ऑक्सीजन की कमी से लोग अपनी जान गवा रहे है। आम से लेकर खास तक इस बीमारी की चपेट में आने से खुद को बचा नहीं पा रहे हैं। बीते हफ्ते बॉलीवुड के कई सेलेब्स भी कोरोना की चपेट में आ गए हैं। ऐसे में भारत की स्थिति को देख पड़ोसी देश पाकिस्तान भी चिंतित दिखाई दिया।

भारत को लेकर चिंतित हुए पाक क्रिकेटर शोएब अख्तर

भारत में कोरोना का कहर बढ़ता देख पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर शोएब अख्तर ने कुछ समय पहले ट्वीट कर एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें वह भारत का सपोर्ट करते हुए दिखाई दिए थे। शोएब ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से एक ट्वीट किया था। जिसमें उन्होंने कहा था कि भारत इस समय कोविड-19 से संघर्ष कर रहा है। इस वक्त वैश्विक समर्थन की जरूरत है। वहीं भारत का स्वस्थ सुरक्षा सिस्टम डगमगा रही है। यह महामारी है। इस वक्त हम सब साथ में हैं और एक-दूसरे का समर्थन करना चाहिए।

स्वरा भास्कर ने किया शोएब अख्तर का शुक्रिया

शोएब अख्तर का यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी पंसद आ रहा है। वहीं बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने शोएब अख्तर को सपोर्ट करते हुए उनके लिए एक ट्वीट किया है। जिसमें उन्होंने शोएब के धन्यवाद कहा है। स्वरा भास्कर ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि "थैंक्यू शोएब अख्तर जी इन शब्दों और मानवता के लिए, तहे दिल से आपका धन्यवाद।" आपको बता दें शोएब अख्तर का एक यूट्यूब चैनल भी है। जिस पर वह अपनी नई वीडियोज शेयर करते ही रहते हैं। बीते साल जब दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत का निधन हो गया था। जब भी शोएब अख्तर ने एक वीडियो बनाकर उनके देहांत पर शोक व्यक्त किया था।

सुरेश रैना ने भी जताई थी चिंता

कोरोना की वजह से भारत की जनता की हालत बद से बदतर होती जा रही है। जहां कुछ लोग महामारी के चलते अपनी जान गवाह रहे हैं। वहीं कुछ लॉकडाउन लगने से बेरोजगारी के चलते मौत को गले लगा रहे हैं। वहीं इससे पहले भारतीय क्रिकेटर सुरेश रैना भी कोरोना की स्थिति पर अपनी चिंता व्यक्त कर चुके हैं। सुरेश रैना ने भी एक ट्वीट किया था। जिसमें उन्होंने कहा था कि 'भारत आज मुश्किल समय से गुज़र रहा है। स्वास्थ्य सुविधाएं धीरे-धीरे डगमगा रही हैं। अपने करीबी को इससे जंग लड़ते हुए देखने से दुखद कुछ नहीं है।' पोस्ट के अंत में सुरेश रैना ने कहा था कि 'वह सभी से गुजारिश करते हैं कि जिन्होंने भी घर में रहने का फैसला किया है वह कृप्या घर में ही रहे।'

Published on:
Also Read
View All
’50 करोड़ भी नहीं कमानी चाहिए’, सलमान खान की ‘मातृभूमि’ के ट्रेलर पर सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

मौत से क्या डरना, उसे तो आना है’, डायलॉग के साथ रिलीज हुआ ‘मातृभूमि’ का ट्रेलर, दमदार अंदाज में नजर आए सलमान खान

“गांधी परिवार में एक रहस्यमयी विदेशी नागरिक का आना…”, सोनिया गांधी को लेकर कंगना रनौत का सनसनीखेज आरोप

बिल्डिंग में लगी आग से बाल-बाल बचा दिव्यांका त्रिपाठी का परिवार, सिक्योरिटी गार्ड की मौत पर एक्ट्रेस ने लिखा इमोशनल नोट

कियारा-सिद्धार्थ की शादी में करण जौहर ने शाहिद कपूर को स्टेज से क्यों उतारा? ‘कॉफी विद करण’ के प्रोमो में सुनाया मजेदार किस्सा