बॉलीवुड

स्वरा भास्कर ने कन्हैया कुमार सहित जिस-जिस प्रत्याशी के लिए किया चुनाव प्रचार, उनकी डूब रही लुटिया

सिर्फ कन्हैया कुमार ही नहीं बल्कि स्वरा ने आरा से CPI ML के उम्मीदवार राजू यादव का भी सपोर्ट किया था
2 min read
May 23, 2019
swara-bhaskar-supporting-candidates-lost-election
swara-bhaskar-supporting-candidates-lost-election

आमतौर पर देखा गया है कि चुनावी मौसम में माहौल बनाने के लिए अक्सर फिल्मी सितारों का सहारा लिया जाता है। इसी तर्ज पर इस बार के चुनाव में एक्ट्रेस स्वरा भास्कर की एंट्री हुई। उन्होंने बिहार के बेगूसराय में काफी समय तक रहकर सीपीआई के उम्मीदवार के कन्हैया कुमार का प्रचार प्रसार किया। सोशल मीडिया से लेकर टीवी चैनलों पर भी उन्होंने पुरजोर तरीके से जेएनयू के पूर्व प्रेसिडेंट का समर्थन किया। इस सपोर्ट के कारण उन्हें ट्रोलिंग का भी शिकार होना पड़ा।

आज जो चुनावी नतीजे सामने आए हैं उसमें बेगुसराय की सीट से बीजेपी के उम्मीदवार गिरिराज सिंह पहले पायदान पर हैं तो वहीं दूसरे स्थान पर कन्हैया कुमार काबिज हैं। दोनों के बीच में बड़ा अंतर है जिसे पाटना अब कन्हैया के बस की बात नहीं है।

सिर्फ कन्हैया कुमार ही नहीं बल्कि स्वरा ने आरा से CPI ML के उम्मीदवार राजू यादव का भी सपोर्ट किया था लेकिन वह भी चुनाव नतीजों में हारते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं दिल्ली से आम आदमी पार्टी की उम्मीदवार अतीशि के लिए भी स्वरा ने जोरदार कैम्पैनिंग की थी। हालांकि इसका फायदा अतीशि को मिलता हुआ दिखाई नहीं दे रहा है और दिल्ली की सातों सीटों पर बीजेपी ने बढ़त बनाई हुई है। कुल मिलाकर स्वरा ने 6 कैडिंडेट का समर्थन किया था इनमें से किसी को भी जीत मिलती नहीं दिख रही है।

Published on:
23 May 2019 03:04 pm
Also Read
View All
सुनीता आहूजा संग विवाद के बीच गोविंदा का बड़ा बयान, बोले- बहुत सी बातें लिखी गईं, माई से प्रार्थना है कि सब साफ हो

ईशा रिखी ने तलाक के बाद बताया क्यों छुपाकर रखी थी बादशाह संग शादी की खबर? बोलीं- मैं तमाशा नहीं बनना चाहती थी

बादशाह संग तलाक के 5 दिन बाद ईशा रिखी ने तोड़ी चुप्पी, शादी टूटने पर बोलीं- मुझे धोखा महसूस हुआ

‘मेरी बेटियों का कोई धर्म नहीं’ अभिनेता अमीन हाजी ने अपनी लव स्टोरी पर किया खुलासा, बोले- दोस्तों ने दी थी चेतावनी

‘अनुभव अच्छा था’ कम उम्र के लड़के से प्यार पर डिंपल कपाड़िया ने कही दिल की बात, सुनाया ‘दिल चाहता है’ का किस्सा