बॉलीवुड

वेब सीरीज Tandav के बचाव में उतरीं Swara Bhaskar, कहा- मैं एक हिंदू हूं लेकिन…

तांडव वेब सीरीज के बचाव में उतरीं स्वरा भास्कर कहा- मैं एक हिंदू हूं लेकिन नहीं हुई अपमानित लोगों ने स्वरा को किया बुरी तरह से ट्रोल
less than 1 minute read
• •
Updated: 20 Jan 2021, 11:09 AM IST
Swara Bhaskar on Tandav
Swara Bhaskar on Tandav

नई दिल्ली | वेब सीरीज तांडव (Tandav) को लेकर भारी बवाल जारी है। कई नेताओं और लोगों के विरोध के बाद मेकर्स ने वेब सीरीज में बदलाव के लिए हामी भर दी है। आरोप है कि तांडव में हिंदू देवी देवताओं अपमान किया गया है। सोशल मीडिया (social media) पर लोगों का गुस्सा डायरेक्टर अली अब्बास जफर के माफी मांगने के बाद भी कम नहीं हुआ। कई जगहों पर एफआईआर तक दर्ज की गई। सूचना प्रसारण मंत्रालय ने भी अमेजन प्राइम से जवाब मांगा। इसी बीच एक्ट्रेस स्वरा भास्कर (Swara Bhaskar) ने वेब सीरीज तांडव का समर्थन किया है। उन्हें सीरीज के अंदर कोई भी आपत्तिजनक चीजें नहीं नजर आईं। उन्होंने वेब सीरीज को बैन किए जाने की मांग पर सवाल उठाया है।

पूरे देश में ज्यादातर लोग वेब सीरीज तांडव का विरोध करते हुए नजर आ रहे हैं। हालांकि स्वरा भास्कर ने इससे उलट अपना विचार ट्विटर पर रखा है। उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल पर ट्वीट करते हुए लिखा- मैं एक हिंदू हूं और मुझे तांडव के किसी भी सीन पर अपमानित नहीं महसूस हुआ। फिर वेब सीरीज तांडव को बैन क्यों किया जाना चाहिए? स्वरा ने हैशटैग #banTandavseries और #banTandavnow लगाकर सवाल किया है। स्वरा ने जैसे ही तांडव वेब सीरीज का समर्थन किया उन्हें बुरी तरह से लोगों ने लताड़ लगाना शुरू कर दिया।

स्वरा के ट्वीट के बाद लोगों उन्हें बुरी तरह से ट्रोल कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- बहन जिंदगी गालियां की खाती रहेगी क्या? दूसरे यूजर ने लिखा- तुम जैसे बिकाऊं हर बार आ जाते हैं।

एक यूजर ने लिखा- अगर तुम हिंदू हो तो मैं अल्बर्ट आइन्सटाइन हूं।

Published on:
Also Read
View All
मौत से क्या डरना, उसे तो आना है’, डायलॉग के साथ रिलीज हुआ ‘मातृभूमि’ का ट्रेलर, दमदार अंदाज में नजर आए सलमान खान

“गांधी परिवार में एक रहस्यमयी विदेशी नागरिक का आना…”, सोनिया गांधी को लेकर कंगना रनौत का सनसनीखेज आरोप

बिल्डिंग में लगी आग से बाल-बाल बचा दिव्यांका त्रिपाठी का परिवार, सिक्योरिटी गार्ड की मौत पर एक्ट्रेस ने लिखा इमोशनल नोट

कियारा-सिद्धार्थ की शादी में करण जौहर ने शाहिद कपूर को स्टेज से क्यों उतारा? ‘कॉफी विद करण’ के प्रोमो में सुनाया मजेदार किस्सा

‘कॉफी विद करण 9’ में साथ दिखेंगे सिद्धार्थ-कियारा, बेडरूम में रोल-प्ले के सवाल पर एक्टर ने दिया मजेदार जवाब