बॉलीवुड

Swara Bhasker शादी के 8वें महीने में बनीं मां, जानें बेटी का क्या रखा नाम?

Swara Bhasker Baby: स्वरा भास्कर ने कुछ समय पहले अपनी प्रेग्नेंसी रिवील की थी और अब वो एक प्यारी सी बेटी की मां बन गई हैं। स्वरा ने अपने इंस्टाग्राम पर यह खुशखबरी फैंस के साथ साझा की हैं।

2 min read
Sep 25, 2023
स्वरा भास्कर

Swara Bhasker Baby: बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर और फहाद अहमद के घर खुशखबरी आई है। दोनों अब माता-पिता बन गए हैं। उन्होंने अपने पहले बच्चे का स्वागत किया। स्वरा ने बेटी को जन्म दिया है, जिसकी घोषणा स्वरा भास्कर ने सोशल मीडिया पर की। अपनी बेटी के नाम का खुलासा करते हुए उन्होंने कई तस्वीरें भी शेयर कीं हैं।

जानिए स्वरा ने क्या कहा
स्वरा ने अपने इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, “एक प्रार्थना सुनी गई, एक आशीर्वाद दिया गया, एक गीत फुसफुसाया गया, एक रहस्यमय सत्य। हमारी बच्ची ‘राबिया’ का जन्म 23 सितंबर 2023 को हुआ। हम आभारी हैं और प्रसन्न मन से आपके प्यार के लिए धन्यवाद देते हैं। यह एक बिल्कुल नई दुनिया है।”

बेटी का नाम रखा राबिया
बेटी संग पहली तस्वीरों के साथ ही स्वरा और फहद ने बेटी के नाम का खुलासा भी कर दिया है। स्वरा ने बेटी का नाम राबिया रखा है जो वाकई बेहद खूबसूरत है। स्वरा ने अपने इंस्टाग्राम पर जो फोटो शेयर किया है, उसमें देखा जा सकता है कि कैसे फहाद राबिया को गोद में लिए नजर आ रहे हैं।



वहीं दूसरी तस्वीरें अस्पताल की हैं, जिनमें स्वरा बेड पर लेटी हुई हैं और बच्ची को सीने से लगा रखा है। फैंस यह खुशखबरी सुन कपल को खूब बधाई दे रहे हैं। इसी साल मार्च में दोनों ने कोर्ट मैरिज के बाद धूमधाम से पूरी रीति रिवाजों के साथ शादी की थी जिसका शोर सोशल मीडिया पर खूब मचा।

दोनों का रिश्ता भी किसी सरप्राइज से कम नहीं था। दोनों की पहली मुलाकात एक प्रोटेस्ट के दौरान हुई थी। जहां से मुलाकातों का दौर बढ़ा तो इनकी दोस्ती हो गई और देखते ही देखते दोस्ती प्यार में भी बदल गई। कुछ समय पहले स्वरा ने अपनी प्रेग्नेंसी अनाउंस की थी।

Updated on:
25 Sept 2023 08:27 pm
Published on:
25 Sept 2023 08:26 pm
Also Read
View All
‘नेता अभिनेत्रियों के कपड़े कम देखें’, कभी विवादित बयान तो कभी ट्वीट करने पड़े डिलीट, स्वरा भास्कर यूं बन गईं ‘कॉन्ट्रोवर्सी क्वीन’

‘मैं यहां कपड़े उतारने नहीं आई’, गंदी डिमांड पर अभिनेत्री का फूटा गुस्सा, अभिरामी वेंकटाचलम बोलीं- अश्लील कंटेंट नहीं डालूंगी

‘धुरंधर 2’ पर दीपिका पादुकोण के कमेंट पर मचा बवाल, अभिनेत्री ने जमकर लगाई लताड़, बोलीं- तारीफ क्यों नहीं?

एटली की ‘राका’ ने जीता शाहरुख खान का दिल, डायरेक्टर ने भी दिया ऐसे रिप्लाई, बोले- ‘अभी तो बस शुरुआत है’

आप के उपनेता पद से हटे राघव चड्ढा के घर पहुंचे संजय दत्त, फोटो देख लोग बोले- BJP में मत जाना